आनंद मार्ग युनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के द्वारा सदर हॉस्पिटल हजारीबाग में मरीजों के बीच किया गया फल एवं बिस्किट वितरण जिसमे 100 से ज्यादा मरीज लाभान्वित हुए यह कार्यक्रम हर महीने किया जाता हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रगतिशील मगही समाज के केंद्रीय पंचशाखा सचिव देवकी जी ने किया। भुक्ति प्रधान जनरल राजेंद्र राणा ने बताया कि मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा हैं, इसी भावना से प्रेरित होकर आनंद मार्गी गण निस्वार्थ भाव से सेवा मूलक कार्य करते आ रहे हैं। आनन्द मार्ग जन मानस के स्वास्थय की चिंता करता है। मुख्य रूप…
Author: Devanand Singh
अवैध तरीके से सड़क के नाम पर राशि निकासी करने मामले की जांच करने पहुंचे विधायक भगवानपुर ,बेगूसराय : भगवानपुर प्रखण्ड के बसही गांव के वार्ड नम्बर 3 में एक ही सड़क के नाम पर 7, बार राशि निकासी कर लेने मामले की जांच करने रविवार को स्थानीय विधायक सुरेंद्र मेहता बसही गांव वार्ड नंबर 3 में पहुँचे । बसही गांव पहुँच कर विधायक ने ग्रामीणों से जानकारी ली तो ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क दो वर्ष पूर्व ही वार्ड कार्यान्वयन समिति से बना है । बाद में बिना काम किये ही अवैध रूप…
चंडीगढ़. पंजाब पुलिस की बढ़ती सख्ती के चलते खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथ-साथ अब उसके करीबियों और सहयोगियों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं. बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात को अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह और उसके ड्राइवर ने पंजाब पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. अमृतपाल के साथ शनिवार को गाड़ी में उसका चाचा हरजीत सिंह भी मौजूद था. पुलिस के नाके पर अमृतपाल के साथ उसका चाचा और ड्राइ वर व एक अन्य व्यक्ति भागने में सफल हो गए थे. जालंधर ग्रामीण एसएसपी स्वर्णदीप…
दिल्ली. भारत के साथ रक्षा व सुरक्षा, व्यापार व निवेश तथा उच्च प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के मुद्दे पर बातचीत के लिए जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा सोमवार की सुबह भारत पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और किशिदा दिन में भारत की जी-20 की अध्यक्षता और जी-7 की जापान की अध्यक्षता के लिए प्राथमिकताओं पर भी चर्चा करेंगे. भारत की बढ़ती महत्वपूर्ण भूमिका के मद्देनजर जापान के प्रधानमंत्री के इस दौरान क्षेत्र में मुक्त व खुले हिंद-प्रशांत को लेकर अपनी योजना पर भी बात कर सकते हैं. पीएम मोदी और पीएम किशिदा…
लंदन. खालिस्तानी समर्थकों ने ब्रिटेन में लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग कार्यालय में तोडफ़ोड़ की और वहां फहरा रहा भारतीय ध्वज तिरंगा भी उतार दिया. बताया जा रहा है कि खालिस्तानी समर्थक वारिस पंजाब दे गुट का मुखिया और भगोड़े अमृतपाल सिंह के समर्थन में लंदन में भारतीय उच्चायोग परिसर में तोडफ़ोड़ की कोशिश कर रहे हैं. इस घटना के बाद भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त ने ये जानकारी दी है और इस कृत्य की घोर निंदा की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि मैं भारत के उच्चायोग के लोगों के खिलाफ और उच्चायोग…
बांगुई. अफ्रीकी देश सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में सोने की खदान में खनन कर रही चीनी कंपनी के कर्मचारियों पर अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 9 चीनी नागरिकों की मौत हो गई. इस गोलीबारी की इस घटना में दो अन्य घायल हो गए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसारी ये सभी नागरिक चिम्बोलो सोने की खदान में काम रहे थे, इस दौरान कुछ बंदूकधारियों ने खदान पर धावा बोल दिया. बंदूकधारियों ने सबसे पहले गार्ड को टारगेट किया और उसे बंधक बना लिया. इसके बाद उसने चीनी नागरिकों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. पीडि़तों के शव राजधानी…
दिल्ली. देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने लगा है, जिसे लेकर सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया है. एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के साथ-साथ कोविड-19 का जोखिम तेजी से बढ़ा है और कई राज्यों ने मामलों में वृद्धि की सूचना दी है. इसके बाद केंद्र ने मामलों में अचानक वृद्धि के बीच रविवार को कोविड-19 के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किए. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ ही दिन पहले कई राज्य सरकारों को पत्र लिखकर बढ़ते मामलों का मुकाबला करने के लिए परीक्षण, ट्रैक, उपचार और टीकाकरण की पांच-स्तरीय रणनीति का पालन करने…
नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को आश्वासन दिया है कि, वह श्रीनगर में अपने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किए गए दावों के बारे में जानकारी साझा करेंगे और यह भी कहा कि, उन्हें इसके लिए कुछ समय चाहिए. दिल्ली कानून-व्यवस्था स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि, दिल्ली पुलिस की मीटिंग राहुल गांधी के साथ हो गई है, हमने जो जानकारी उनसे मांगी है, वे हमें साझा करेंगे. उन्हें एक नोटिस दिया गया है, नोटिस उनके कार्यालय द्वारा रिसिव किया गया है. उन्होंने कहा है कि उन्हें अपना बयान देने के लिए…
नरसिंहपुर. मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर वे प्रदेश की जनता को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देंगे. बता दे रविवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ नरसिंहपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय का उद्घाटन कर रहे थे. तभी उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए यह बड़ी घोषणा की है. बता दे पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के दौरे पर हैं. जहां आज उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय का उद्घाटन किया. इस…
नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश में मौजूद शत्रु संपत्ति बेचने की तैयारी शुरू कर दी है. बता दें कि ये वो संपत्तियां हैं जिनके मालिक पाकिस्तान या चीन जा चुके हैं और वहीं की नागरिकता ले चुके हैं. देश में 12,611 शत्रु संपत्तियां हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख करोड़ रुपए है. इन शत्रु संपत्तियों का संरक्षक Custodian of Enemy Property for India (CEPI) है. शत्रु संपत्ति कानून के तहत सीईपीआई का गठन किया गया था. गृह मंत्रालय ने जारी किए दिशा-निर्देश गृह मंत्रालय ने शत्रु संपत्तियों के निपटारे के लिए दिशा-निर्देशों में कुछ…
