जनसमस्याओं के निदान हेतु आजसू प्रतिनिधिमंडल मिला जुस्को जीएम मिश्रा से जुगसलाई , बागबेड़ा , परसुडीह क्षेत्र में बिजली और पानी की आपूर्ति करे जुस्को – कन्हैया सिंह आज दिनांक 1 मार्च 2023 दिन शुक्रवार को जुस्को जी.एम कैप्टन मिश्रा से आजसू प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर क्षेत्र की जनसमस्याओं से अवगत कराते हुए निदान की मांग किया । प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने क्रमवार जनसमस्याओं की गिनती कराई और उसके निदान हेतु विशेष अनुरोध किया साथ ही क्षेत्र की जनसमस्याओं को क्रमवार बताया जो इस प्रकार है १) बागबेड़ा, जुगसलाई…
Author: Devanand Singh
लायंस क्लब भारत और भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट ने किया बेटी की शादी में मदद जमशेदपुर 1 मार्च – लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत और भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा बिरसा नगर निवासी बादल प्रमाणिक जी की बेटी की शादी में 5000 रूपयों का आर्थिक मदद किया गया। लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के सदस्य लायन करन गोराई ने बताया कि बादल प्रमाणिक जी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हैं, तथा बारिडिह सेंटर के पास सैलून चला कर अपना एवं अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। 4 मार्च 2024 को उनकी बेटी की शादी है।…
सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा, जमशेदपुर का निबंधन रद्द करने के पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त की अनुशंसा पर सरकार शीघ्र निर्णय लेगी। विधायक सरयू राय के अल्पसूचित प्रश्न के उत्तर में निबंधन मंत्री, श्री हफीजुल हसन ने विधानसभा में यह सूचना दिया। सरकार ने विधानसभा में स्वीकार किया कि पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने पत्रांक-2162, दिनांक 29.12.2022 द्वारा सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1860 में निबंधित जमशेदपुर की संस्था ‘सूर्य मंदिर समिति’ का निबंधन रद्द करने एवं संस्था के विरूद्ध जाँच करने के लिए निबंधन महानिरीक्षक, झारखण्ड से अनुशंसा की है। निबंधन मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य के निबंधन महानिरीक्षक…
लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की बैठक लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी में तेजी ला दी है। वैसे चुनाव को लेकर उपायुक्त कार्यालय में एक बैठा की गई। जिसमें सभी कोषांग के अधिकारी मौजूद रहे। वही इस बैठक में संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की लिस्ट भी बनाया गया ।साथ ही चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कैसे संम्पन हो किन इलाकों में विशेष पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा इन सभी मुद्दों पर भी रननीति बनाया गया। वैसे इस बार बूथों की संख्या में बढ़ोतरी होगी उसकी लिस्ट भी तयार की जा रही है।…
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कल से मध्यप्रदेश में आगाज, उज्जैन में होगा रोड शो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्यप्रदेश में कल मुरैना से शुरू होकर छह मार्च तक आयोजित होगी. पांच दिवसीय इस यात्रा में गांधी उज्जैन में श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन भी करेंगे. प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि न्याय यात्रा कल मुरैना से शुरु होगी. मुरैना में रोड शो एवं स्वागत कार्यक्रम होगा. मुरैना में ही गांधी का संबोधन होगा. तीन मार्च को गांधी की यात्रा…
जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के रहने वाले निरंजन दास के अपहरण के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में सारे लोग पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के बाघमुंडी के रहने वाले है. उनके पास से मोबाइल और अपहरण में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया गया है. बिरसानगर थाना क्षेत्र के रहने वाली आशा दास ने एक सूचना पुलिस को दी थी कि उनके पति निरंजन दास को एक बोलेरो कार संख्या जेएच 22डी-5807 पर सवार पांच लोग उठाकर फिरौती के लिए ले गए है. इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल…
सारे दिव्यांग करेंगे मतदान स्लोगन के साथ जिला प्रशासन द्वारा सिदगोड़ा टाउन हॉल में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया जहां इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर जिले के उपायुक्त मौजूद आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए लगातार जिला प्रशासन द्वारा तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है, इसी कड़ी में पूर्वी सिंभूम जिले में निवास कर रहे हैं सारे दिव्यांग अपने महत्वपूर्ण वोट का इस्तेमाल कर सके इसे लेकर सारे दिव्यांग करें मतदान स्लोगन के साथ जिला प्रशासन द्वारा एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया जहां इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के…
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र से अग्नेयास्त्र के साथ चार अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पाकुड़ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर मीडिया कर्मी को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के तलवाडंगा के नंदीपाड़ा बस्ती से 4 अपराधियों को अवैथ हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। साथ ही साथ 9 जिंदा गोली एवं चार मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पाकुड़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा पाकुड़ नगर थाना एवं पाकुड़ मुफस्सिल थाना को लेकर एक टीम गठित किया…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माननीय राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन की उपस्थिति में हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड कारखाना (हर्ल) राष्ट्र को किया समर्पित, लगभग 36 हज़ार करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का हुआ उद्घाटन- शिलान्यास ◆ मुख्यमंत्री ने कहा – धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और अमर वीर शहीद सिदो -कान्हू की पावन भूमि पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का अभिनंदन और जोहार ◆मुख्यमंत्री ने कहा – सिंदरी खाद कारखाना के फिर से चालू होने से क्षेत्र के विकास में आएगा बड़ा बदलाव ◆ मुख्यमंत्री बोले – किसानों को समृद्ध और…
पंजाब विधानसभा में किसान आंदोलन पर भारी हंगामा, राज्यपाल के अभिभाषण के बीच नारे लगाने लगे कांग्रेसी चंडीगढ़: पंजाब सरकार का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया. विधानसभा की कार्यवाही के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के शुरू होते ही किसान आंदोलन पर भारी हंगामा हो गया. कांग्रेस विधायकों ने गवर्नर की स्पीच बीच में रोक दी. उन्होंने किसान आंदोलन और उसमें शुभकरण की मौत का मामला उठाया. गवर्नर ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने. राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि यह बहस का मुद्दा नहीं है. उन्हें अपना…
