Author: Devanand Singh

झारखंड : कांग्रेस विधायक के ठिकाने पर दूसरे दिन भी ईडी की रेड, कई दस्तावेज बरामद रांची. हजारीबाग जिले के बड़कागांव क्षेत्र की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकाने पर ईडी ने लगातार दूसरे दिन छापामारी की है. मंगलवार सुबह से विधायक, उनके रिश्तेदारों और करीबियों के ठिकानों पर शुरू हुई छापेमारी में मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं. इधर, विधायक ने आरोप लगाया है कि उन्हें राजनीतिक वजहों से टारगेट किया जा रहा है. मंगलवार को ईडी की टीमों ने रात करीब एक बजे तक तलाशी जारी रखी. एक अंचलाधिकारी शशिभूषण…

Read More

लोक सभा आम चुनाव के मद्देनजर झारखण्ड की उपराजधानी दुमका में मतदाता को जागरूक करने के लिए स्वीप कोषांग ने बाईक रैली का आयोजन किया । यह रैली अम्बेडकर चौक से शुरू की गई और विवेकानन्द चौक होते हुए एसपी कॉलेज रसिकपुर दुधानी टीन बाजार नगर थाना होते हुए पुनः डीसी चौक पर समाप्त किया गया । इस स्लोगन के साथ यह रैली निकाली गई कि दुमका में है दम वोट करेंगे हम । इसी स्लोगन के साथ 80 प्रतिशत मतदान हो इसके लिए लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू किया गया । जागो…

Read More

कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छ विभाग को ज्ञापन सोपा गया। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान ने बताया रमजान उल मुबारक के महीने को देखते हुए रात और शाम को प्रेशर के साथ पानी के सप्लाई दिया जाए। पेयजल एवं स्वच्छ विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया है रमजान उल मुबारक के महीने में पानी की सप्लाई प्रेशर के साथ दिया जाएगा। आज प्रतिनिधि मंडल में झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह कांग्रेस पार्टी…

Read More

होली और रमजान को लेकर टेल्को थाना शांति समिति की बैठक संपन्न जमशेदपुर 13 मार्च टेल्को थाना शांति समिति की बैठक वरीय पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सबूज कल्याण संघ सभागार में संपन्न हुई । इसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पुलिस उपाधीक्षक श्री सुधीर कुमार उपस्थित थे ! बैठक को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस उपाधीक्षक श्री सुधीर कुमार ने होली एवं रमजान पर्व को शांति और सद्भावना पूर्वक संपन्न कराने हेतु पुलिस और शांति समिति के सदस्यो के जिम्मेदारियों के प्रति ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने कहा की हमारी जिम्मेवारी है कि इन…

Read More

सुधीर कुमार पप्पू ने उपाध्यक्ष पद का पर्चा लिया जमशेदपुर। जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने चुनाव 2024 के उपाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को पर्चा नामांकन प्रपत्र लिया। चुनाव कमेटी के अधिवक्ता अर्जुन सिंह, अधिवक्ता एनवी सिंह देव और बीरेंद्र शर्मा ने प्रपत्र दिया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य एवं पूर्व लोक अभियोजक अधिवक्ता पीएन गोप, पूर्व जिला लोक अभियोजक पदाधिकारी एवं अधिवक्ता जगत विजय सिंह, पूर्व जिला लोक अभियोजक अधिवक्ता सुशील जायसवाल, बार एसोसिएशन के पूर्व जिला सचिव मोहम्मद कासिम, अधिवक्ता बाबू नंदी, अधिवक्ता सलीम,…

Read More

टाटानगर स्टेशन के एंट्री गेट से आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में अभिजीत मंडल उर्फ कांडी और गौरव कुमार राम शामिल है. दोनो के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल और चार जिंदा गोली बरामद किया है. दोनो अपराधी 1 फरवरी को सीतारामडेरा में हुए टकलू लोहार हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी है. मंगलवार को दोनो कोलकाता जाने के लिए निकले थे तभी रेल पुलिस और आरपीएफ ने दोनो को पकड़ लिया. इधर जमशेदपुर पुलिस दोनो को रिमांड…

Read More

चिप्स फॉर विकसित भारत: वह दिन दूर नहीं जब भारत व्यावसायिक आधार पर सेमीकंडक्टर चिप्स का करेगा उत्पादन: पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इंडियाज टेकेड चिप्स फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर सुविधाओं की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन सेमीकंडक्टर सुविधाओं की आधारशिला रखी। भारत प्रगति के लिए चौतरफा काम कर रहा है- PM मोदी पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, आज का ये दिन ऐतिहासिक है। आज हम इतिहास भी रच रहे हैं और उज्ज्वल…

Read More

केजरीवाल का भाजपा पर वार, बोले- लोकसभा चुनाव से पहले सीएए लागू करना भाजपा की ‘वोट बैंक की गंदी राजनीति’ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले नागरिकता  अधिनियम को लागू करना भाजपा की ‘‘वोट बैंक की गंदी राजनीति” है। उन्होंने कहा कि लोग चाहते हैं कि इस कानून को निरस्त किया जाए। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस कानून के जरिए केंद्र की भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने पाकिस्तान और बांग्लादेश से बड़ी संख्या में गरीब अल्पसंख्यकों के भारत आने के द्वार खोल दिए हैं।…

Read More

जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता उमेश साव सहित 18 अधिवक्ता नोटरी बने जमशेदपुर। जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता उमेश साव सहित 18 अधिवक्ता नोटरी बने हैं। भारत सरकार के लॉ एंड जस्टिस, डिपार्टमेंट ऑफ लीगल अफेयर्स नोटरी सेल की और से उनकी नियुक्ति हुई है। इन्हें भारत सरकार नोटरी सेल द्वारा लिखित एवं परिविक्षा आधार पर नियुक्ति दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड से 1000 से ज्यादा अधिवक्ता इस परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें से 320 को नियुक्ति के लायक पाया गया। जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता रतन चक्रवर्ती के सानिध्य में प्रेक्टिस…

Read More

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत एक नंबर रोड स्थित सी एस इलेक्ट्रॉनिक के दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए दूसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया दूसरी बार घटी इस घटना से पीड़ित दुकानदार ने बागबेड़ा थाना की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है दुकानदार चंदन कुमार रात्रि 10 बजे अपनी दुकान को बंद कर घर चले गए सुबह जब दुकान खोलने आए तो उन्होंने देखा कि दुकान के शटर का दोनों ताला टूटा हुआ था, अंदर जाकर उन्होंने पाया कि उनके दुकान के अंदर लगभग रखे 11 नए स्मार्ट फोन, 6 से 7…

Read More