गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड के अस्पताल को चार महीना बाद एम्बुलेंस उपलब्ध हो गया। अब प्रखंड के लोगों को घटना दुर्घटना व गंभीर बीमारी की स्थिति में बेहतर इलाज के लिये जिला अस्पताल जाने के लिए वाहन के लिए भटकना नही पड़ेगा। कांडी अस्पताल को एम्बुलेंस मिल जाने के बाद अब लोगों को इलाज के लिए बाहर जाने के लिए निजी वाहन के लिए भटकना नही पड़ेगा। अब 24 घंटा प्रखंड वासियों को एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध होगी। बहुत दिनों से काण्डी के लोग एम्बुलेंस की मांग कर रहे थे। एम्बुलेंस मिलने से कांडी के…
Author: Devanand Singh
वैदिक मंत्रोंचरण के साथ हुआ आशियाना अन्नातारा में दुर्गा पुजा पंडाल का भूमि पूजन । धूमधाम और भक्तिमय माहौल में होगा आशियाना अन्नतारा में दुर्गोत्सव – विकास सिंह मानगो के एन एच 33 स्थित आशियाना अन्नतारा में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा के पंडाल का वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। सोसाइटी में रहने वाले सैकड़ो की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भूमि पूजन के कार्यक्रम में शामिल होकर ध्वजारोहण कर शंख बजा कर मां दुर्गा के आगमन की तैयारी प्रारंभ किया । सोसाइटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि 2016…
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी अवनीश कुमार त्रिपाठी एवं झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने तीर चला कर किए ********** टाटा स्टील एवं पूर्वी सिंहभूम तीरंदाजी संघ के तत्वाधान से दिनांक 26 से लेकर 28 सितंबर 2023 तक 15वीं राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन आज जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी अवनीश कुमार त्रिपाठी एवं साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं अर्जुन अवार्ड तीरंदाज जयंत तालुकदार के द्वारा किया गया, पूरे राज्य के सभी जिला से रिकर्व एंव कंपाउंड के सीनियर,…
पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देशानुसार सहायक समाहर्ता सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी(भा.प्र.से) की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएम.एफ.एम.ई.) योजना की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में योजना अंतर्गत जिले के विभिन्न बैंकों में अग्रसारित ऋण आवेदनों के निष्पादन प्रक्रिया के अद्यतन प्रतिवेदन का जायजा लिया गया। बैठक में सहायक समाहर्ता के द्वारा सभी बैंको को लंबित आवेदन अधिकतम 30 दिनों के अंदर निष्पादित करने के लिए संसूचित किया गया। बैठक में बताया गया कि योजना तहत खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्यमी अपने उद्योग को अपग्रेड कर उत्पादन…
आगामी दुर्गा पूजा पर्व की तैयारियों को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में शहर के विभिन्न पूजा पंडालों के केन्द्रीय कार्यकारी सदस्यों के साथ एक बैठक का आयोजन वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में किया गया। आयोजित बैठक में विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की बैठक वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ संपन्न हुई आज जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की बैठक वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के साथ हुई सर्वप्रथम समिति के अध्यक्ष श्री अचिंतम गुप्ता जी के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर…
झारखंड में एक बार फिर रेलवे की कंस्ट्रक्शन साइट पर नक्सलियों का हमला, तीन गाडिय़ां और जनरेटर फूंके रांची. झारखंड की राजधानी रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज में रेलवे की एक कंस्ट्रक्शन साइट पर बीती रात नक्सलियों ने हमला किया। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे तीन वाहनों और एक जेनरेटर को आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। बताया गया कि सोमवार देर शाम करीब एक दर्जन हथियारबंद अपराधी रांची से 70 किमी दूर मैक्लुस्कीगंज में चट्टो नदी के पास रेलवे द्वारा कराए जा रहे पुल निर्माण की साइट पर पहुंचे और हवाई…
राजस्थान : सीएम गहलोत के करीबी मंत्री के ठिकानों पर ईडी की छापामारी, मचा हड़कंप जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में सीएम के एक बेहद करीबी मंत्री के यहां ईडी ने छापा मारा है। ईडी यानि प्रर्वतन निदेशालय की इस छापेमारी कार्रवाई में कुछ दस्तावेज हाथ लगने की सूचना मिली रही है। मंत्री राजेन्द्र कुमार यादव जयपुर के कोटपूतली कस्बे के रहने वाले हैं। उनका और उनके बेटे का फूड बिजनेस है। उनके यहां छापे की कार्रवाई जारी है। जयपुर के अलावा अलवर जिले में भी यह एक्शन जारी है। जब मंत्री के ठिकानों पहुंची ईडी…
वेटरन अभिनेत्री वहीदा रहमान को इस साल के लिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलेगा मुंबई. दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान को इस साल के दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. उन्हें यह अवॉर्ड भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाएगा. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की है. वहीदा रहमान ने प्यासा, कागज के फूल, चौहदवीं का चांद, साहेब बीबी और गुलाम, गाइड समेत कई फिल्मों में किया है. उनका फिल्मी करियर 6 दशक का रहा है. उन्होंने बेहद खूबसूरती से अपने हर किरदार को पर्दे पर उतारा…
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में सिंभूम चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव ए जी एम के बाद शुरू हुआ, 11 पदाधिकारी और 30 कार्यकारिणी सदस्य के लिए चुनाव प्रारंभ हो चुका है हर 2 वर्षों में सिंभूम चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव किया जाता है, 2 वर्ष विजय आनंद मुनका का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पुनः 11 पदाधिकारी और 30 कार्यकारिणी सदस्य के लिए चुनाव शुरू हो गया है सुबह के वक्त एजीएम के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई एक तरफ मुनका केडिया टीम तो दूसरी तरफ…
जामताड़ा / JAMTARA : जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव से पैसे की बारिश करने वाला बाबा को गिरफ्तार किया है. यह बाबा पहले भी ठगी कर चुका था और एक बार फिर जामताड़ा में घूम रहा था. भोले भाले लोगों को अपना शिकार बनाता था. पुलिस ने कैसे की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनिमेष नथानी ने बताया कि बीते 13 सितम्बर को दो अज्ञात व्यक्ति के द्वारा नारायणपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में रुपए को मंत्र शक्ति और सिद्धी के द्वारा पैसा को तीन गुना करने के नाम पर 40 हजार रुपए ठगी…
