कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी का दामन थामी चाईबासा सांसद गीता कोड ने कांग्रेस और जेएमएम पर जम कर निशाना साधा है , गीता कोड़ा ने कहा कहा है विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है मुद्दा विहीन हो गई है कांग्रेस और जेएमएम पार्टी , उन्होंने कहा है चुनाव के समय जो वादा किया था उन वादों को ताख पर रख कर सो गई है ये पार्टियां ,
Author: Devanand Singh
रांची शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा योग्य नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए बीएलओ/बीएलओ सुपरवाईजर के साथ नगर निगम के सफाई कर्मचारी और सुपरवाईजर भी एक्शन में नजर आयेंगे। इसे लेकर आज दिनांक 02 अप्रैल 2024 को जिला स्कूल स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में नगर निगम के सफाई मित्र, सफाई पर्यवेक्षक, बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड श्रीमती नेहा अरोड़ा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा, प्रशासक, नगर निगम श्री अमित कुमार,…
जिले में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए भावी वोटरों के साथ स्काई बैलून का किया गया उद्धघाटन. लोहरदगा – जिले में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की टीम पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। जिले में मतदान का वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम और जगह जगह पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को जिला के अधिकारी जागरूक कर रहे हैं ताकि जिले में वोट प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। इसी को लेकर आज लोहरदगा समाहरणालय परिसर में जिले के उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, डीडीसी दिलीप सिंह शेखावत समेत जिले के अन्य…
अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, किया ईडी पर हमला, कहा- सिर्फ मेरा अपमान करने के लिए किया अरेस्ट नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले मामले में जेल में हैं. आज बुधवार (3 अप्रैल) को बेल की अर्जी पर कोर्ट में पेशी पर पहुंचे केजरीवाल की जमानत को लेकर सुनवाई चल रही है. इससे पहले केजरीवाल ने मीडिया के समक्ष कहा कि ईडी की ओर से मेरे पर जो कार्रवाई की गई है और मुझे गिरफ्तार करने के पीछे एक मात्र उद्देश्य है कि मेरा अपमान हो. मेरा अपमान करना गिरफ्तारी का उद्देश्य था. ईडी…
पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर 38,000/- का TMH बिल हुआ माफ। ✍️पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर टीएमएच अस्पताल ने निभा कुमारी के माफ किए 38,000/- रु का चिकित्सा शुल्क। जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी निभा कुमारी जिनका ईलाज टीएमएच मैं चल रहा था । उनका अस्पताल का बिल 96,000/ रुपए हो गया था परिवार के लोगो ने किसी तरह से 58,000 रुपए दे पाए बाकी चिकित्सा शुल्क का 38,000/- शेष राशि भुगतान करने में असर्मथ थे। समजसेवी सुदीप चौधरी ने कुणाल षाड़ंगी को जानकारी दी और अविलंब इस पर हस्तक्षेप का आग्रह किया।…
आनंद मार्ग के एक घंटे के रक्तदान शिविर में ईश्वर कोटि के मनुष्यों ने 10 यूनिट रक्तदान एवं 20 पौधा दान किया निस्वार्थ भाव से रक्तदान करने वाले ईश्वर कोटि के मनुष्य होते हैं :आनंद मार्ग जमशेदपुर : 3अप्रैल 2024 आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के प्रयास से जमशेदपुर ब्लड सेंटर में 1 घंटे का 102वा रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड सेंटर में किया गया। जिसमें लगभग 10 यूनिट रक्त संग्रह हुआ जो कि मानव कल्याण के लिए एवं लगभग 20 पौधों रक्तदाताओं एवं ब्लड सेंटर केंपस में उपस्थित लोगों के बीच वितरण हुआ जो प्राकृतिक कल्याण…
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां पुलिस ने शहर में हो रहे मोबाइल छिनताई गिरोह का खुलासा करते हुए छः अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों का नाम सन्नी कालिंदी उर्फ नुनू, विश्वजीत गोराई उर्फ बाबू, आकाश दत्ता, सोनू सिंह सरदार उर्फ टेटो, टिंकू लाल साहू और रोहित कालिंदी बताया जा रहा है. पुलिस ने इनके पास से अलग- अलग कंपनियों के 15 मोबाइल फोन, 10 पुड़िया ब्राउन शुगर, 3 मोटरसाइकिल, 10 हैलोजन लाइट, ₹500 का पुराना करेंसी, ₹3800 नगद और…
जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का खुलासा करते हुए करीब 53 किलो गांजा और 3420 नगद बरामद किया है. पुलिस की गिरफ्त में आए तस्करों में राजीव कुमार यादव, सुनील कुमार बैठा राजकुमार बिना सुमित कुमार गौरव कुमार और राजेश कुमार शामिल है. सभी बिहार के अलग- अलग जिलों के रहनेवाले बताए जा रहे हैं. इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी एसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अंतर्राज्यीय गांजा…
राहुल गांधी ने वायनाड से दाखिल किया नामांकन, प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वायनाड से नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उनके साथ बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। इससे पहले उन्होंने केरल में एक रोड के साथ चुनाव अभियान की शुरुआत की। वायनाड पहुंचने पर समर्थकों की भीड़ ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी ने अपने समर्थकों से कहा, “आपका संसद सदस्य होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं आपके साथ एक मतदाता की तरह व्यवहार नहीं करता और आपके बारे में नहीं सोचता। मैं…
खराब सड़क निर्माण का पोखारी एडलबेड़ा के ग्रामीणों ने किया विरोध आज दिनांक 03.04.2024 को नेशनल हाईवे 18 से सटे देवघर पंचायत अंतर्गत पीसीसी पथ का निर्माण किया जा रहा है. मुखिया डांगा से सिमुलडांगा तक 5 किमी सड़क का निर्माण किया जा रहा है. जब पीसीसी पथ बन के ईदल बेड़ा गांव पहुंचा, तब गांव के लोगो ने बन रहे सड़क की गुणवत्ता की जांच किया. जांच के दौरान ग्रामीणों पाया कि दो दिन पहले हुए ढलाई में अनियमितता बरतने से कई जगहों पर दरारें आ चुकी है. सुदूरवर्ती गांव बोड़ाम से काम करने वाले…
