Author: Devanand Singh

-सेल बोकारो स्टील के द्वारा आज से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान बोकारो जनरल अस्पताल मोड़ से सेक्टर 4 थाना तक चलाया जा रहा है। मुख्य सड़क से 20 मीटर के जद में आने वाले सभी अतिक्रमणकारियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। बोकारो स्टील 20 मीटर में अपनी सर्विस लाइन ले जाएगी। जिसमें बिजली पानी गैस पाइपलाइन शामिल है। जिसको लेकर या अभियान चलाया जा रहा है। घरों को तोड़े जाने से लोग परेशान है। लोगों का कहना है कि वे लोग यहां वर्षो से रहते आ रहे…

Read More

विगत कई महीनो से HEC कर्मियों के द्वारा अपने मांग के समर्थन में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है इसी के तहत राजधानी रांची स्थित HEC मुख्यालय के समीप HEC कर्मियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया एवं प्रोजेक्ट जाने वाले रास्ते पर बैठ कर मार्ग को अवरोध किया जिस कारण आने जाने वाले राहगीरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से इन्हें मार्ग से हटाने की कोशिश की जा रही है भारी संख्या में तैनात HEC कर्मी अपनी मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन करते दिख रहे हैं यह…

Read More

सरायकेला के आदित्यपुर स्थित जियाडा भवन में फिर शुरू हुआ सरायकेला एसपी का कैम्प कार्यकाल नियमित रूप से हर गुरुवार को मिल सकेंगे फरियादी, बोले एसपी बेख़ौफ़ होकर पहुंचे फरियादी करेंगे समाधान दुर्गा पूजा को लेकर बतायी कैसी है पुलिस की तैयारी सरायकेला के आदित्यपुर स्थित जियाडा भवन में सरायकेला एसपी का कैम्प कार्यालय गुरुवार से फिर से एक्टिव हो गया है. लंबे अरसे बाद शुरू हुए कैम्प कार्यालय में पहले दिन फरियादियों की संख्या कम रही. एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि अगले हफ्ते से नियमित रूप से यहां अपराह्न 12: 00 बजे…

Read More

जमशेदपुर अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन में किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में पंचायत सचिव और मुखिया नगर क्षेत्र में राजस्व कर्मचारी मानगो नगर निगम जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी और जुगसलाई नगर निगम के कर्मचारी इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। जहां प्रशिक्षण शिविर में मुखिया और पंचायत सचिव को पेंशन से संबंधित जितने भी कार्य है वह कैसे हर एक व्यक्ति तक पहुंचे इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने माता वैष्णो देवी के भक्तों को दिया बड़ा तोहफा, अब दर्शन करने होंगे आसान जम्मू: माता वैष्णो देवी भक्तों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज श्री माता वैष्णो देवी मंदिर का दौरा किया और पुनर्निर्मित पार्वती भवन और स्काई वॉक का उद्घाटन किया। बता दें कि 15 करोड़ रुपए की लागत से बने स्काईवॉक और पार्वती भवन भक्तों के लिए सुरक्षा के लिहाज से अति महत्वपूर्ण सुविधा है। यह स्काईवॉक माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में उस संकरे रास्ते पर बनाया गया है, जहां यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ रहती…

Read More

पीएम मोदी ने किए आदि कैलाश पर्वत के दर्शन, पिथौरागढ़ में करेंगे जनसभा को संबोधित आज पीएम नरेन्द्र मोदी पीएम मोदी ने किए आदि कैलाश पर्वत के दर्शन, पिथौरागढ़ में करेंगे जनसभा को संबोधितउत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर है। जहां सबसे पहले पीएम मोदी ने पिथौरागढ़ जिले में जोलिंगकांग से आदि कैलाश नाथ पर्वत के दर्शन किए। पीएम नरेन्द्र मोदी देश के पहले पीएम है जिन्होंने चीन की सीमा में स्थित आदि कैलाश पर्वत के दर्शन किए। इसके साथ ही आज उत्तराखंड को पीएम मोदी करीब 200 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौग़ात भी देंगे। …

Read More

साइबर अपराध पर शिकारीपाड़ा पुलिस की बड़ी कारवाई,6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल । गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से भारी मात्रा में मोबाइल एवं सिम कार्ड बरामद । दुमका /साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शिकारीपाड़ा पुलिस ने 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी वकार हुसैन ने स्वयं के बयान पर 9 साइबर अपराधियों के विरुद्ध फर्जी सिम के माध्यम से अपने आप को बैंक एवं अन्य संस्था का कर्मचारी बताकर ग्राहकों को फोन कर क्रेडिट कार्ड,डेबिट कार्ड एवं केवाईसी करने के नाम…

Read More

केंद्र सरकार अब तक अपने विरोधी राजनीतिक दलों को विरोध करने पर निशाने पर ले रही थी परंतु अब स्ट्रीम मीडिया जिन्हें हम गोदी मीडिया की भी संज्ञा दे सकते हैं को छोड़कर बड़े पैमाने पर मीडिया हाउस को बंद करने के लिए एक तुगलकी फरमान जारी किया है जबकि लीड इंडिया पब्लिशर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवानंद सिंह ने सूचना प्रसारण मंत्री से मिलकर क्षेत्रीय अखबारों के अस्तित्व को बचाने के लिए विज्ञापन नीति के साथ-साथ यह भी बताने का काम किया था कि RNI से रजिस्टर्ड पत्र- पत्रिकाओं को…

Read More

बिहार: रेल हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया दुख, अनुग्रह राशि का किया ऐलान बिहार के बक्सर में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह इस घटना से ‘निराश’ हैं और ‘बेहद दुखी’ हैं। सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए अनुग्रह राशि की भी घोषणा की।नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “जैसे ही घटना की जानकारी मिली वहां बचाव कार्य शुरू हो गया। हादसे में 4 लोगों की मृत्यु हो गई…

Read More

दिल्ली के पीरागढ़ी में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर मौजूद 33 फायर टेंडर राजधानी दिल्ली के पीरागढ़ी में एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई । अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक जूता फैक्ट्री में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को सुबह करीब 4:00 बजे मिली। घटना स्थल पर 30 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन के पास स्थित यह फैक्ट्री जूते से संबंधित काम करती है। अधिक…

Read More