प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा निलंबित आईएएस पूजा सिंघल एवं उनके पति अभिषेक झा की 82.77 करोड़ की संपत्ति जप्त कर ली गई है….. ईडी की एजुकेटिंग अथॉरिटी ने इस बात पर बीते बुधवार को मुहर लगा दी है |
अब यह संपत्ति भारत सरकार की संपत्ति मानी जाएगी जिनकी बिक्री पर भी रोक रहेगी |
जब्त संपत्ति में पल्स सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल एवं रांची स्थित दो भूखंड शामिल हैं। ज्ञात हो कि पूजा सिंघल ने अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति का निवेश अस्पताल निर्माण एवं अचल संपत्ति की खरीद में किया था।