Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेलवे से आर्मी ने की मांग- फिर से बहाल करें ट्रेनों में सेना के डिब्बे की सुविधा, सैनिकों को हो रही परेशानी
    Breaking News Headlines

    रेलवे से आर्मी ने की मांग- फिर से बहाल करें ट्रेनों में सेना के डिब्बे की सुविधा, सैनिकों को हो रही परेशानी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रेलवे से आर्मी ने की मांग- फिर से बहाल करें ट्रेनों में सेना के डिब्बे की सुविधा, सैनिकों को हो रही परेशानी
    नई दिल्ली. इंडियन आर्मी ने रेलवे से सभी ट्रेनों में सेना के डिब्बे लगाने की सुविधा फिर से बहाल करने के लिए कहा है. इसके लिए रेल मंत्रालय से संपर्क किया गया है. इन डिब्बों में भारतीय सेना ने अधिकारी रैंक से नीचे के जवान सफर करेंगे.

    पहले यह सुविधा रेलवे द्वारा दी जा रही थी. इससे सैनिकों को रेल यात्रा के लिए टिकट पाने में परेशानी कम होती थी. कोरोना महामारी फैलने के बाद रेलवे ने यह सुविधा बंद कर दी थी.

     

     

    जवानों के आराम को बहुत अधिक महत्व देती है सेना

    रक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने कहा कि सेना जवानों के आराम को बहुत अधिक महत्व देती है. आर्मी कंपार्टमेंट (नॉन एसी) में सभी बलों के जवान बिना रिजर्वेशन के यात्रा कर पाते थे. यह सैनिकों के लिए बड़ी सुविधा थी. कोविड-19 महामारी के दौरान रेलवे द्वारा इसे रोका गया. इसके बाद से केवल कुछ ट्रेनों में ही इस सेवा की फिर से शुरुआत हुई है.

     

     

     

    सेना ने अन्य ट्रेनों में इस सुविधा को फिर से शुरू करने के लिए रेलवे से संपर्क किया है ताकि जिन जवानों के टिकट कन्फर्म नहीं हों वे भी सुविधाजनक रूप से यात्रा कर सकें. भारतीय सेना के सूत्रों ने कहा कि जवान आराम से ट्रेन यात्रा कर सकें इसके लिए मजबूत व्यवस्था बनाई गई है. सेना की 95 प्रतिशत से अधिक इकाइयां ई-टिकटिंग पर सक्रिय हैं. 94 फीसदी से अधिक जवान ई-टिकट के माध्यम से रिजर्व क्लास में रेल यात्रा करते हैं.

    सैनिकों के लिए अहम है रेल सेवा

    गौरतलब है कि सैनिकों के लिए रेल सेवा अहम है. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सेना के जवानों को तैनात किया गया है. छुट्टी पर घर जाने या छुट्टी खत्म होने के बाद काम पर लौटने के दौरान अधिकतर सैनिक ट्रेन यात्रा करते हैं. कई बार जवानों को अपना टिकट कन्फर्म कराने में परेशानी होती है. सैनिकों के लिए आरक्षित बोगी ट्रेन में लगाए जाने से जवानों को यात्रा करने में आसानी होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा ब्लू स्कोप स्टील कंपनी प्रबंधन के खिलाफ ठेका कर्मियों ने उठायी आवाज
    Next Article बिहार : पिलर और स्लैब के बीच फंसा बच्चा,  दो दिन से था लापता, एनडीआरएफ की टीम कर रही रेस्क्यू

    Related Posts

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.