झारखंड प्रदेश के जन जन के लोकप्रिय नेता कार्यकर्ताओं के दिलों पर राज करने वाले अति व्यवहार कुशल और असाधारण व्यक्तित्व के धनी पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में भारत सरकार में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन झारखंड प्रदेश का मुख्य संरक्षक बनाया गया है।जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला इकाई पाकुड़ की ओर से माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी को अभिनंदन करते हैं और बधाई देते हैं साथ ही जनसंख्या समाधान फाउंडेशन झारखंड प्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती सुचिता सिंह सहित पूरे टीम को भी बधाई संदेश प्रेषित करते हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि भारत सरकार के माननीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन झारखंड प्रदेश का मुख्य संरक्षक बनाए जाने से जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का अभियान जोर पकड़ेगा और उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा और झारखंड प्रदेश में भी नई जनसंख्या नीति बनाने की मांग जोर पकड़ेगा।
जे•एस•एस• के संरक्षक श्री अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा कि श्री अर्जुन मुंडा जी के जे•एस•एफ•के मुख्य संरक्षक बनाए जाने की घोषणा से झारखंड के जे•एस•एफ• एवं भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों में ऊर्जा का संचार हुआ है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में झारखंड प्रदेश में भी नई जनसंख्या नीति के प्रति वातावरण का निर्माण होगा और राष्ट्रहित में असम और उत्तर प्रदेश की तरह नई जनसंख्या नीति अवश्य बनेगी।
हम जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी के प्रति शुभकामना व्यक्त करते हैं और बधाई देते हैं साथ ही पाकुङ जिले के समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी लोगों ने भी बधाई संदेश प्रेषित किया है जिसमें जिला परिषद के अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू,उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला,नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा,उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा,विवेकानंद तिवारी,विश्वनाथ भगत,साहेब हांसदा,शबरी पाल अनिकेत गोस्वामी,सुरेन्द्र भगत,रामरंजन सिंह,भागीरथ तिवारी,घनश्याम टेवङीवाल,अधिवक्ता मनीष पाण्डेय,संजीत मुखर्जी,दुर्गा मराण्डी,प्रसन्ना शंकर मिश्रा,सुलेमान मुर्मू,सुशील साहा,मोहन मंडल,लख्खी साहा,प्रशांत मंडल,संतोष सिंह,अमित अग्रवाल,हृदयानंद भगत,लक्ष्मण राय,सपन कुमार दुबे सम्मिलित है।