Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बोकारो में असामाजिक तत्वों ने की मंदिर की मूर्तियों में तोडफ़ोड़, शहर में फैला तनाव
    Breaking News Headlines बिहार

    बोकारो में असामाजिक तत्वों ने की मंदिर की मूर्तियों में तोडफ़ोड़, शहर में फैला तनाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    बोकारो. झारखंड के बोकारो के कोआपरेटिव मोड़ के पास स्थित एक मंदिर में असामाजिक तत्वों ने मंदिर में मौजूद बजरंगबली सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों को तोड़ दिया. इसके साथ ही मंदिर में रखी दान पेटी में से पैसों की भी चोरी कर ली. इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए मंदिर के आसपास पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है.

     

     

     

    वहीं मंदिर परिसर में तोडफ़ोड़ और मूर्ति को क्षतिग्रस्त किए जाने की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गई. मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में बोकारो के सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है इसके साथ ही डॉग स्क्वाड के सहारे असामाजिक तत्वों की तलाश की जा रही है. असामाजिक तत्वों ने देर रात घटना को अंजाम दिया है.

     

     

     

    जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा मंदिर परिसर और उसके आसपास के भवनों में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात कुछ लोग जब वहां से गुजर रहे थे. इस दौरान उन्हें मंदिर में हलचल दिखी थी. इसके बाद लोगों के द्वारा शोर मचाने पर एक व्यक्ति मंदिर से निकल कर भागा. जबकि उसका चप्पल वहीं मंदिर के पास छूट गया. हालांकि उस व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी.

     

     

     

    वहीं, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी नशे में धुत था. घटना के बाद से हिंदू संगठनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. लोगों के द्वारा यह कहा जा रहा है कि जान-बूझकर हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों के द्वारा हमारे धार्मिक स्थल में तोडफ़ोड़ और चोरी जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम दिया जा रहा है. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए ऐसे दोषियों को गिरफ्तार करे. इसके साथ ही मंदिरों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमौत स्वीकार कर सकता हूं, लेकिन बीजेपी में शामिल नहीं हो सकता ; उपेंद्र कुशवाहा
    Next Article महाशिवरात्रि के निमित्त भव्य कलश यात्रा व सह शिव रथ यात्रा निकाली गयी

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.