Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली वाले बिल पर मोदी सरकार की टेंशन छूमंतर,विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के हौसले पस्त!
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    दिल्ली वाले बिल पर मोदी सरकार की टेंशन छूमंतर,विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के हौसले पस्त!

    News DeskBy News DeskAugust 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली वाले बिल पर मोदी सरकार की टेंशन छूमंतर,विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के हौसले पस्त

     

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्यसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों को बोलने नहीं दिया जा रहा है और उन्हें धमकाया जा रहा है।.

    उच्च सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित होने के बाद नेता प्रतिपक्ष खरगे ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के नेताओं के साथ संसद परिसर में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि सदन में नियम 267 के तहत अतीत में कई बार चर्चा हो चुकी है।

     

    मॉनसून सत्र में आखिरकार मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र सरकार संशोधन विधेयक 2023 पेश किया गया। दिल्ली वाले इस बिल को लेकर पिछले कई दिनों से सियासत जारी है। लोकसभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने विधेयक पेश किया। विधेयक पेश किये जाने पर विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में शामिल सभी दलों ने इसका विरोध किया। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, शशि थरूर और गौरव गोगोई, आरएसपी के एन के प्रेमचंद्रन, टीएमसी के सौगत राय और AIMIM के असदुद्दीन औवैसी ने इसका विरोध किया। लोकसभा में यह बिल आसानी से पेश हो जाएगा सवाल राज्यसभा का है। हालांकि इस बीच नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल की ओर से जो बयान आया है उसके बाद राज्यसभा में भी यह बिल आसानी से पास हो जाएगा।

     

    बीजू जनता दल ने घोषणा की है कि वह दिल्ली वाले बिल पर केंद्र सरकार के साथ है। इसके साथ पार्टी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का भी विरोध करेगी। BJD के सांसद सस्मित पात्रा ने संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए पार्टी का स्टैंड क्लियर कर दिया। सस्मित पात्रा ने कहा कि दिल्ली को लेकर लाए गए बिल पर वह सरकार का साथ देगी। पार्टी अविश्वास प्रस्ताव के भी खिलाफ है। बीजू जनता दल ने लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों को व्हिप भी जारी किया है।

     

     

    व्हिप जारी करते ही यह क्लियर है कि नवीन पटनायक की पार्टी इन दोनों मुद्दों बीजेपी के साथ खड़ी है। लोकसभा में मोदी सरकार बहुमत में है। यहां यह बिल आसानी से पास हो जाएगा। एनडीए के 333 सांसद हैं जिससे यहां कोई दिक्कत नहीं। राज्यसभा में बीजेपी के पास सहयोगियों को मिलाकर कुल 112 सांसद हैं लेकिन बहुमत के आंकड़े से 8 दूर। वहीं विपक्षी दलों के पास 105 सांसद।

     

    इस बिल को पास कराने के लिए बीजेपी को राज्यसभा में बीजेडी और बीजू जनता दल दोनों में किसी एक के समर्थन की जरूरत थी। दोनों ही दलों के राज्यसभा में 9-9 सांसद है। जगन मोहन की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस भी इस मुद्दे पर बीजेपी के साथ दिख रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल इस मुद्दे पर विपक्षी दलों से समर्थन मांगा था। अधिकांश दल इस मुद्दे उनके साथ भी थे। हालांकि नंबर गेम के मामले में विपक्षी गठबंधन अब काफी पीछे नजर आ रहा है।

     

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनौला वहियार से पुलिस ने किया एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद क्षेत्र में सनसनी
    Next Article भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को पहली बार जमशेदपुर आएंगे पूर्व सीएम रघुवर दास, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने की भव्य स्वागत एवं अभिनंदन की तैयारी, मानगो चौक से लेकर एग्रिको तक के रास्ते में भाजपा कार्यकर्ता स्वागत में रहेंगे सक्रिय

    Related Posts

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    May 25, 2025

    भर्ती में समानता की वापसी: सामाजिक-आर्थिक बोनस अंकों पर हाईकोर्ट की सख्ती

    May 25, 2025

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए!

    May 25, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    भर्ती में समानता की वापसी: सामाजिक-आर्थिक बोनस अंकों पर हाईकोर्ट की सख्ती

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए!

    रबीन्द्रनाथ महतो – एक जननेता से संवाद का अनुभव

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए! राजा सिर्फ राज्य बनाते हैं,ऋषियों के सांस्कृतिक अवदान से बनता है राष्ट्र

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का हुआ गठन सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता

    अंसार खान जवाहर नगर रोड नंबर 13 ए के बस्ती वासियों के बीच पहुंचे

    आरडी रबर कंपनी में मजदूरों के समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक अरविंद सिंह, कंपनी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.