Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छह राज्यों में उपचुनाव का एलान: सात विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को मतदान, आठ को परिणाम
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    छह राज्यों में उपचुनाव का एलान: सात विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को मतदान, आठ को परिणाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    छह राज्यों में उपचुनाव का एलान: सात विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को मतदान, आठ को परिणाम
    नई दिल्ली. विधानसभा की सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह उपचुनाव झारखंड, त्रिपुरा, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले है। इन छह राज्यों की सात विधानसभाओं के लिए उपचुनाव पांच सितंबर को होंगे।

     

     

     

     

    जानकारी के मुताबिक, झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट जगरनाथ महतो (जेएमएम) के निधन के बाद खाली हुई थी। इसी तरह केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट ओमान चांडी (कांग्रेस), त्रिपुरा की बोक्सानगर सीट समसुल हक (CPIM), पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी एससी विधानसभा सीट बिष्णु पांडे (भाजपा) और उत्तराखंड की बागेश्वर (एससी) सीट चंदन राम दास (भाजपा) के निधन के बाद रिक्त हुई थी। त्रिपुरा की एक अन्य धानपुर विधानसभा सीट भाजपा नेता प्रतिमा भैमिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इसी तरह उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट दारा सिंह चौहान के सपा से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

     

     

    चुनाव प्रक्रिया की अहम तारीखें
    अधिसूचना जारी होने की तारीख- 10 अगस्त
    नामांकन की अंतिम तारीख- 17 अगस्त
    नामांकन की जांच- 18 अगस्त
    नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख- 21 अगस्त
    मतदान की तारीख- पांच सितंबर
    मतगणना- आठ सितंबर
    चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का समय- 10 सितंबर

     

     

     

    कांग्रेस ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन को पांच सितंबर को पुथुपल्ली उपचुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चांडी ओमन की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है। यह सीट पिछले महीने ओमन चांडी के निधन के कारण खाली हुई है। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) अध्यक्ष और सांसद के. सुधाकरन ने दावा किया कि चांडी ओमन भारी अंतर से जीत हासिल करेंगे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय ब्रम्हर्षि समाज के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर की तैयारी बैठक
    Next Article दैनिक पंचांग एवं राशिफल

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.