Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुष्पा तिर्की के शेल्टर होम में बच्चों के संदेहास्पद आंकड़े पर भाजपा नेता अंकित आनंद ने उठाये सवाल
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति

    पुष्पा तिर्की के शेल्टर होम में बच्चों के संदेहास्पद आंकड़े पर भाजपा नेता अंकित आनंद ने उठाये सवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 11, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पुष्पा तिर्की के शेल्टर होम में बच्चों के संदेहास्पद आंकड़े पर भाजपा नेता अंकित आनंद ने उठाये सवाल

    ◆ आठ महीनों के अंदर 12 बच्चों का रहस्यमयी अंतर का उद्भेदन जरूरी : अंकित
    ◆ ‘मदर इंडिया’ के शेल्टर हाउस में 12 बच्चे ‘मिस्टर इंडिया’ कैसे हुए, जाँच का विषय : अंकित
    ◆ अनाथ बच्चों को संरक्षण देना पुनीत कार्य, लेकिन संचालकों की कार्यसंस्कृति संदिग्ध : अंकित

    टेल्को के खड़ंगाझार स्थित शमशेर टॉवर अपार्टमेंट के फ्लैट में चलित मदर टेरेसा शेल्टर होम मामले में पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने शुक्रवार को चौंकाने वाला ट्वीट किया। उनके ट्वीट से हड़कंप मच गया है। अंकित आनंद ने शेल्टर होम में संरक्षित बच्चों के आँकड़ें पर गंभीर सवाल उठाये हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले के बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष पुष्पा रानी तिर्की पर लगे कथित यौन उत्पीड़न एवं प्रताड़ना के आरोपों के बाद से पुलिस की दबिश से वे फ़रार हैं। सामने आकर पक्ष रखने की जगह छिपने और भूमिगत होने से कई सवाल और संदेह जन्म ले रहे हैं। शुक्रवार को पूरी जिम्मेदारी से ट्वीट करते हुए पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के शेल्टर होम में बच्चों की संख्या पर पुष्पा रानी तिर्की के दावों पर प्रश्नवाचक चिन्ह खड़ा कर दिया। अंकित ने सीडब्ल्यूसी की चेयरमैन पुष्पा तिर्की को ‘मदर इंडिया’ का संज्ञा दिया किंतु तंज के माध्यम से जबरदस्त प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि मदर इंडिया (पुष्पा) के शेल्टर हाउस से 12 बच्चें मिस्टर इंडिया (गायब) कैसे हुए इस रहस्य का उद्भेदन जरूरी है।

    मालूम हो कि एक राष्ट्रीय अखबार के स्थानीय संस्करण में पुष्पा रानी तिर्की के आशय में प्रकाशित विशेष साक्षात्कार को मुद्दा बनाते हुए भाजपा नेता अंकित आनंद ने गंभीर और जिम्मेदार ट्वीट कर के प्रशासन के कान खड़े कर दिये है। इससे सनसनी मच चुकी है और जाँच कमिटी भी चौकन्ना हो गई है। 24 अक्टूबर 2020 (शनिवार) की ऑनलाइन समाचार पोर्टल की वेबलिंक को अपनी ट्विटर हैंडल से साझा करते हुए अंकित आनंद के सवाल ने मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट की मुसीबतों में कई गुणा बढ़ोत्तरी कर दी है। हालांकि भाजपा नेता अंकित ने पुष्पा तिर्की अथवा शेल्टर होम के संचलको पर सीधा आरोप नहीं लगाया है, बल्कि अखबारों में प्रकाशित पुष्पा रानी तिर्की के बयानों को ही आधार मानते हुए सवाल खड़े कर दिये है। इस सवाल के बाद प्रशासन को जाँच का एक अलग शीर्षक मिल गया है। महानगर भाजपा के पूर्व प्रवक्ता की ट्वीट के अनुसार मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा चलित शेल्टर हाउस में रह रहे बच्चों की वास्तविक संख्या को लेकर पुष्पा रानी तिर्की के बयानों में भिन्नता है। यह भिन्नता अत्यंत महत्वपूर्ण और चौंकाने वाले सवाल खड़े कर रहे हैं। भाजपा नेता अंकित आनंद ने कहा कि संस्था का उद्देश्य परम शास्वत है, किंतु संचालकों की कार्यसंस्कृति और मंशा संदिग्ध है। अनाथ बच्चों को आश्रय देना पुनीत कार्य है, किंतु आश्रय की आड़ में कथित यौन उत्पीड़न अत्यंत संगीन है।

    अंकित आनंद ने सवाल उठाते हुए कहा कि यह जांच का विषय है कि 24 अक्टूबर 2020 के साक्षात्कार में पुष्पा रानी तिर्की के अनुसार उनके शेल्टर होम में भिन्न आयुवर्ग के कुल 55 बच्चे थें। वहीं पिछले दिनों उनपर लगे आरोपों के बाद मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने पूरी जिम्मेदारी के साथ बच्चों की संख्या 43 बताया था। इसके बाद से वे लगातार फ़रार अथवा भूमिगत चल रही हैं। पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता ने ट्वीट द्वारा सवाल उठाते हुए उपायुक्त, एसएसपी एवं जाँच कमिटी के संज्ञान में इस विषय को लाया है और इस रहस्य से पर्दा उठाने और वास्तविकता सामने लाने का अनुरोध किया है। बताया गया कि एक वर्ष से कम समय में आंकड़ों में 12 बच्चों का अंतर होना बेहद रहस्यमयी घटना प्रतीत होती है। माँग किया गया कि यह अंतर डेटा-मिसमैच की वजह से है अथवा बच्चें गुमशुदा या बेच दिये गए हैं, इसकी गहनता से जाँच करनी चाहिए।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपोस्टर पॉलिटक्स पर भाजपा ने दी कांग्रेस को नसीहत, अपने दल के तनातनी में भाजपा कार्यकर्ताओं को ना लाएं
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    खुर्शी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के गायब रहने के ख़िलाफ़ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की उठाई मांग

    May 14, 2025

    ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मूर्मू की शतवार्षिकी

    May 14, 2025

    ‘युवा’ का जेंडर एवं मैस्क्युलिनिटी पर प्रशिक्षण

    May 14, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    खुर्शी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के गायब रहने के ख़िलाफ़ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की उठाई मांग

    ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मूर्मू की शतवार्षिकी

    ‘युवा’ का जेंडर एवं मैस्क्युलिनिटी पर प्रशिक्षण

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, सिटी एसपी हुए शामिल

    टाटानगर पोस्ट ऑफिस में खुलेआम शराब पीने के मामले में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आदेश पर डाक विभाग की बड़ी कार्रवाई

    निजी विद्यालयों के प्रति उपायुक्त का कड़ा रुख अगले तीन दिन के अंदर शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    हर घर नल जल योजना के खराब पड़े जलमीनार के मरम्मत नही किये जाने पर कार्यपालक अभियंता पर भड़के : जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    धूल गुर्दे से त्रस्त ग्रामीणों ने मिट्टी ढुलाई कार्य रोका, कंपनी के मनमानी पर कार्रवाई की मांग

    छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में रेड अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ ओला गिरने की चेतावनी

    निजी विद्यालयों के प्रवेश कक्षा में आरक्षित सीट पर नामांकन संबंधी जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.