Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टेल्को थाना के कार्य संस्कृति पर भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने उठाए सवाल
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    टेल्को थाना के कार्य संस्कृति पर भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने उठाए सवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 22, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शांति समिति के नाम पर कांग्रेसियों की जुटान बर्दाश्त नहीं : अंकित

    ● टेल्को थाना की कार्यसंस्कृति पर भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने उठाये सवाल
    ● थाना प्रभारी पर लगा कांग्रेसियों के तुष्टिकरण का आरोप

    केंद्रीय शांति समिति में टेल्को थाना की अनुशंसा पर जोड़े गए सदस्यों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने विरोध व्यक्त किया है। इस आशय में एक बार फ़िर टेल्को थाना प्रभारी की कार्यसंस्कृति पर सवाल उठाये गए हैं। भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने कहा कि टेल्को थाना प्रभारी द्वारा वरीय अधिकारियों को गुमराह किया गया है और शांति समिति के नाम पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं की समन्वय समिति गठित कर दी गयी है। कहा कि केंद्रीय शांति समिति में काँग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं का जुटान है। इसपर आपत्ति व्यक्त करते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता ने चिंता जताया कि केंद्र एवं राज्य में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद भी प्रशासनिक कमिटियों से कांग्रेसियों का कब्ज़ा नहीं हटा है। बताया कि वर्ष 2015 में उनके शिकायतों के आलोक में तत्कालीन उपायुक्त अमिताभ कौशल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक अमोल वी. होमकर द्वारा पूरे ज़िले की केंद्रीय तथा थाना स्तरीय शांति समितियों को भंग कर दिया गया था। वहीं नये सदस्यों को जोड़ने को लेकर ज़रूरी मानदंड निर्धारित किये गए थे। इस आशय में दो वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा भी ज़रूरी निर्देश गए थे कि शांति समितियों में एनडीए से जुड़े लोगों को प्राथमिकता दी जाये। इस आशय में शनिवार को प्रेस वक्तव्य ज़ारी कर भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने कहा कि टेल्को थाना स्तरीय एवं केंद्रीय शांति समिति में एक दल विशेष से जुड़े लोगों को प्राथमिकता देना जाना चिंताजनक है, जो आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भी सोचनीय है। टेल्को थाना प्रभारी अखिलेश मंडल पर कांग्रेसी नेताओं के तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता ने इसपर कार्यवाई की माँग की है। कहा कि अधिकांश थाना स्तरीय शांति समितियों में भी गैर- भाजपाईयों का कब्ज़ा और जुटान है। अक्सर भाजपा एवं सहयोगी इकाईयों से जुड़े कार्यकर्ताओं पर झूठे प्राथमिकी और 107 के मुकद्दमें दर्ज़ कराकर परेशान किया जाता है। बताया कि मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास से इस आशय की शिकायत की जाएगी। अंकित आनंद ने पूजा पूर्व उक्त कमिटियों को भंग कर दिया जाए अन्यथा शांति समिति के नाम परिवर्तित कर कांग्रेस समन्वय समिति कर देने की माँग की है। कहा कि इस आशय की शिकायत लेकर वे सोमवार को जिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे। बताया गया कि टेल्को थाना स्तर से केन्द्रीय शांति समिति के लिए कुल दस लोगों की अनुशंसा की गयी है जिनमें से केवल एक सदस्य भाजपा से जुड़े हैं। शेष सभी कांग्रेस पार्टी के सक्रिय राजनीति से जुड़े लोग हैं।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकृत्रिम अंग निर्माण जाँच शिविर में भाग लेने वाले दिव्यांगों का सामग्री रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव के पास आया
    Next Article आजसू मुस्लिम महासभा का हुआ विस्तार,अध्यक्ष बने जुम्मन खान

    Related Posts

    महिलाओं का सम्मान और स्वावलंबन रामराज्य का आधार: योगी आदित्यनाथ

    October 12, 2026

    टंडवा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनावी पारदर्शिता की उठी मांग

    October 12, 2026

    रुआम औद्योगिक क्षेत्र में विधायक का निरीक्षण सिर्फ खानापूर्ति, 22 में से कई फैक्ट्रियां नहीं खुली, ग्रामीणों में नाराजगी

    October 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    महिलाओं का सम्मान और स्वावलंबन रामराज्य का आधार: योगी आदित्यनाथ

    टंडवा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनावी पारदर्शिता की उठी मांग

    रुआम औद्योगिक क्षेत्र में विधायक का निरीक्षण सिर्फ खानापूर्ति, 22 में से कई फैक्ट्रियां नहीं खुली, ग्रामीणों में नाराजगी

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Εκπληκτικές αποδόσεις και πληθώρα επιλογών στοίχημα με https://the-leonbet.com για κάθε φίλο του αθλητισμού

    Kockázatos fogadásoktól a biztonságig a the-bet-match-hungary.com oldalán

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    “हाँ, मन्या सुर्वे मेरे मामा का बेटा है!”

    हिमाचली शिव मंदिर की स्थापत्य कला में सजा प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का पंडाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.