Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान पहुंची अंजू ने कुबूल किया इस्लाम धर्म, फातिमा बनकर नसरुल्लाह से किया निकाह
    Breaking News Headlines

    पाकिस्तान पहुंची अंजू ने कुबूल किया इस्लाम धर्म, फातिमा बनकर नसरुल्लाह से किया निकाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 26, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पाकिस्तान पहुंची अंजू ने कुबूल किया इस्लाम धर्म, फातिमा बनकर नसरुल्लाह से किया निकाह
    पाकिस्तान आई दो बच्चों की भारतीय मां अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाने के बाद मंगलवार को अपने दोस्त से शादी कर ली और अब उसका नया नाम फातिमा है। अंजू (34) खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले में अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्ला (29) के घर पर रह रही थी। दोनों 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे। इस जोड़े ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश की स्थानीय अदालत में शादी रचाई। अपर दीर जिले के मोहर्रर सिटी थाने के वरिष्ठ अधिकारी मुहम्मद वहाब ने बताया, ‘‘नसरुल्ला और अंजू की शादी आज संपन्न हुई और उसके इस्लाम अपनाने के बाद विधिवत निकाह हुआ।”

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों नसरुल्ला के परिवार के सदस्यों, पुलिस कर्मियों और वकीलों की मौजूदगी में अपर दीर की अदालत में पेश हुए। मलकंद डिवीजन के उप महानिरीक्षक नासिर महमूद सत्ती ने अंजू और नसरुल्ला के निकाह की पुष्टि की और कहा कि इस्लाम अपनाने के बाद भारतीय महिला का नाम फातिमा रखा गया है। ‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार, सत्ती ने कहा कि भारतीय महिला को पुलिस सुरक्षा में अदालत से घर भेज दिया गया है। खबर के मुताबिक, दोनों ने बयान दर्ज कराते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से निकाह पर हस्ताक्षर किए हैं।

     

     

     

     

     

    भारतीय महिला ने अदालत को बताया कि वह स्वेच्छा से पाकिस्तान आई है और यहां बहुत खुश है। इससे पहले, सोमवार को दोनों कड़ी सुरक्षा के बीच घूमने निकले। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों अपर दीर जिले को चित्राल जिले से जोड़ने वाली लावारी सुरंग गए। पर्यटन स्थलों की यात्रा की तस्वीरों में अंजू और नसरुल्ला हरे-भरे बगीचे में बैठे और हाथ पकड़े नजर आये। ‘जियो न्यूज’ की मंगलवार की खबर के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में पैदा हुई और राजस्थान के अलवर जिले में रहने वाली अंजू ने एक छोटा वीडियो साझा किया जिसमें वह कहती है कि वह पाकिस्तान में ‘‘सुरक्षित महसूस करती है।”

    अंजू ने वीडियो में कहा, ‘‘मैं सभी को यह संदेश देना चाहती हूं कि मैं यहां कानूनी तौर पर और योजना बनाकर आई हूं। यह दो दिन की बात नहीं है कि मैं यहां अचानक आ गई। मैं यहां सुरक्षित हूं।” अंजू ने कहा, ‘‘मैं सभी मीडियाकर्मियों से अनुरोध करती हूं कि वे मेरे रिश्तेदारों और बच्चों को परेशान न करें।” अंजू की शादी अरविंद से हुई थी, जो राजस्थान में रहते हैं। उनकी 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है। अंजू वाघा-अटारी सीमा के जरिए भारत से वैध तरीके से पाकिस्तान आई।

     

     

     

     

     

    पाकिस्तान के गृह मंत्रालय द्वारा नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग को भेजे गए एक आधिकारिक दस्तावेज के मुताबिक, अंजू को केवल अपर दीर जिले के लिए 30 दिन का वीजा मंजूर करने का फैसला किया गया है। नसरुल्ला शेरिंगल स्थित विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक हैं और पांच भाइयों में सबसे छोटे हैं। नसरुल्ला ने स्थानीय अधिकारियों को दिए हलफनामे में कहा था कि उनकी दोस्ती में प्रेम का कोई कोण नहीं है और अंजू 20 अगस्त को भारत लौट जाएगी। क्षेत्र के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, भारतीय महिला के यात्रा दस्तावेज सही पाए गए हैं और उसे नसरुल्ला के साथ रहने की अनुमति दी गई है।

    अपर दीर के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) मुश्ताक खान ने सोमवार को कहा था, ‘‘वह एक महीने के वीजा पर पाकिस्तान आई है और उसके सभी दस्तावेज वैध हैं।” खान के हवाले से ‘जियो न्यूज’ ने कहा, ‘‘अंजू प्यार के खातिर नयी दिल्ली से पाकिस्तान आई है और यहां खुशी से रह रही है।” अंजू के पति अरविंद ने राजस्थान के भिवाड़ी में पत्रकारों को बताया कि उनकी पत्नी बृहस्पतिवार को जयपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन बाद में परिवार को जानकारी मिली कि वह पाकिस्तान में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अंजू जल्द घर लौट आएगी।

     

     

     

     

     

    अंजू की तरह का ही मामला सीमा गुलाम हैदर का है। चार बच्चों की मां एवं पाकिस्तानी नागरिक सीमा सचिन मीणा के साथ रहने के लिए नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुई। सीमा की सचिन से दोस्ती 2019 में पबजी के जरिये हुई थी। उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक, 30 वर्षीय सीमा 22 वर्षीय सचिन के साथ दिल्ली के नजदीक ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रह रही है, जहां सचिन किराने की एक दुकान चलाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदैनिक पंचांग एवं राशिफल
    Next Article UP: योगी सरकार का बड़ा निर्णय, राजभर जाति को किया जाएगा अनुसूचित जनजाति में शामिल

    Related Posts

    खुर्शी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के गायब रहने के ख़िलाफ़ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की उठाई मांग

    May 14, 2025

    ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मूर्मू की शतवार्षिकी

    May 14, 2025

    ‘युवा’ का जेंडर एवं मैस्क्युलिनिटी पर प्रशिक्षण

    May 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खुर्शी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के गायब रहने के ख़िलाफ़ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की उठाई मांग

    ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मूर्मू की शतवार्षिकी

    ‘युवा’ का जेंडर एवं मैस्क्युलिनिटी पर प्रशिक्षण

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, सिटी एसपी हुए शामिल

    टाटानगर पोस्ट ऑफिस में खुलेआम शराब पीने के मामले में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आदेश पर डाक विभाग की बड़ी कार्रवाई

    निजी विद्यालयों के प्रति उपायुक्त का कड़ा रुख अगले तीन दिन के अंदर शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    हर घर नल जल योजना के खराब पड़े जलमीनार के मरम्मत नही किये जाने पर कार्यपालक अभियंता पर भड़के : जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    धूल गुर्दे से त्रस्त ग्रामीणों ने मिट्टी ढुलाई कार्य रोका, कंपनी के मनमानी पर कार्रवाई की मांग

    छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में रेड अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ ओला गिरने की चेतावनी

    निजी विद्यालयों के प्रवेश कक्षा में आरक्षित सीट पर नामांकन संबंधी जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.