Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंगिका जागृति संघ ने विजेता प्रत्याशियों के सम्मान में एक सम्मान समारोह सह मैत्रीभोज का किया आयोजन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    अंगिका जागृति संघ ने विजेता प्रत्याशियों के सम्मान में एक सम्मान समारोह सह मैत्रीभोज का किया आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अंगिका जागृति संघ ने विजेता प्रत्याशियों के सम्मान में एक सम्मान समारोह सह मैत्रीभोज का किया आयोजन

    जमशेदपुर: जिला परिषद चुनाव में इस बार कई ऐसे प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की है, जिनका संबंध बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से है। इनमे अंग क्षेत्र का नाम प्रमुख है, झारखंड के दुमका,देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, सहित बिहार के भागलपुर, मुंगेर, बांका आदि को सम्मिलित रूप से अंग क्षेत्र के रूप में जाना जाता है, इन इलाकों के लोग जमशेदपुर में बड़ी संख्या में रहते हैं। जिला परिषद चुनाव में भी युवा नेता परितोष सिंह सहित 4 लोगों ने विभिन्न पदों पर जीत हासिल की।अंगिका जागृति संघ ने विजेता प्रत्याशियों के सम्मान में एक सम्मान समारोह सह मैत्रीभोज का आयोजन अंगिका जागृति संघ के संस्थापक सदस्य सह अध्यक्ष कौशल सिंह के सर्किट हाउस एरिया स्थित निवास स्थान पर किया गया। इस अवसर पर संघ संयोजक एवं पूर्व विधायक अरविंद सिंह, सचिव शिव शंकर सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। परितोष सिंह को सबने अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया, तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सूत्रों की माने तो अंगिका जागृति संघ परितोष सिंह को जिला परिषद में उपाध्यक्ष बनवाने की कोशिश में भी जुटा है।
    परितोष सिंह ने कहा की गोविंदपुर तथा आसपास के इलाकों में आज भी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है, विकास के मुद्दों पर उन्होंने चुनाव लडा था तथा अब उन्हें पूरा करना उनकी प्राथमिकता है।
    वहीं संघ के संयोजक अरविंद सिंह ने कहा की एक युवा नेता के रूप में परितोष सिंह के अच्छे कामों का आशीर्वाद जनता ने दिया है, ऐसे में अब जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी पहली कोशिश होनी चाहिए।
    अंगिका जागृति संघ के अध्यक्ष कौशल सिंह ने परितोष सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा की राजनीति से ऊपर उठकर जनसेवा करना ही असली राजनीति है। और अंगिका जागृति संघ का सार्थक सहयोग आगे भी इनलोगो को मिलता रहेगा।
    इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय सिंह, बम सिंह
    रणबीर सिंह, शशिभूषण सिंह, रमण सिंह, संजीव सिंह कलानंद सर भैरो सिंह बेदा सिंह, अक्षय झा भी मौजूद रहे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर की सुर्खियां
    Next Article बिहार के ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हुआ, प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों में लगाई आग

    Related Posts

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    May 19, 2026

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    May 19, 2026

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Epaper PDF Online: Key Benefits for Publishers

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.