Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाप के विरुद्ध संग्राम के संकल्प के साथ आनंद मार्गी मनाएंगे नीलकंठ दिवस
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पाप के विरुद्ध संग्राम के संकल्प के साथ आनंद मार्गी मनाएंगे नीलकंठ दिवस

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    12 फरवरी को आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी को बांकीपुर जेल में दवा के नाम पर जहर दिया गया था

    पाप के विरुद्ध संग्राम के संकल्प के साथ आनंद मार्गी मनाएंगे नीलकंठ दिवस

    जमशेदपुर 10 फरवरी 2023   -: आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी को बिहार के पटना बांकीपुर केन्द्रीय कारागार में 12 फरवरी 1973 को दवा के नाम पर विष का दिया गया था।
    अपने ही अनुयायियों की हत्या करवाने के झूठे मनगढ़ंत आरोप में इंदिरा सरकार की तानाशाही व्यवस्था ने आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी को गिरफ्तार कर बांकीपुर जेल भेज दिया गया ।

     

     

     

    एक सेल में बंद अस्वस्थ वातावरण में बहुत दिनों तक रहने से बीमार पड़ना स्वाभाविक था । जेल के अंदर बाबा बीमार पर गए उस समय जेल के चिकित्सक डॉ एच . के. घोष थे । जान बूझकर सरकार ने डॉ घोष को बदलकर एक दूसरे चिकित्सक डॉ रहमतुल्लाखान खान को ले आया ।
    श्री श्री आनंदमूर्ति जी “बाबा “उस समय काफी बीमार चल रहे थे। 12 फरवरी को काफी बीमार पड़ गए 11 बजे रात को डॉक्टर रहमतुल्लाखान ने बाबा को दवा के नाम पर विष का कैप्सूल दिया। फिर क्या था बाबा बेहोश हो गए, उनके शरीर सिकुड़ने लगे, आँखों की रौशनी चली गयी, शरीर दुर्बल हो गया, मस्तिष्क में असहनीय पीड़ा एवं निष्क्रियता का बोध होने लगा। बाबा की किसी तरह जान बच गई। बाबा ने दवा के नाम पर विष प्रयोग की जाँच की मांग राष्ट्पति, प्रधानमंत्री एवं बिहार के राज्यपाल से की परंतु पत्रों के अवहेलना कर सरकार ने विष प्रयोग की न्यायिक जाँच करने की अपील को ठुकरा दिया।इस बीच एक गैर न्यायिक आयोग – चक्रवर्ती कमीशन का गठन हुआ जिसकी अगुआई कलकत्ता हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज कर रहे थे, वे

     

     

     

     

     

    बाबा पर हो रहे अत्याचारों की जांच करने आए थे। कमीशन ने पाया कि बाबा को सचमुच में जहर दिया गया था। पर भारत की सरकार ने चक्रवर्ती कमीशन की खोज को सिरे से दरकिनार कर दिया बाबा और उनके अनुयायियों पर अत्याचारों का सिलसिला जारी रखा।सरकार ने आनन्दमार्ग पर बैन लगा दिया और हजारों सन्यासियों एवं आनन्दमार्गियों को जेल में डाल दिया। तब बाबा ने सरकार को सूचना दे कर अप्रैल 1973 को अन्न यानि ठोस भोजन को त्याग कर उपवास आरम्भ आकर दिया । न ही सरकार ने विष प्रयोग की जांच करवायी और न ही बाबा ने अपना उपवास तोड़ा ।
    5 वर्ष 4 महीने 2 दिन तक उपवास जारी रहा। पटना हाई कोर्ट द्वारा हत्या मामले से बरी हो 2 अगस्त 1978 बाबा जेल से रिहा हो गए ।
    तब से ही आनंद मार्ग के अनुयायियों द्वारा पाप शक्ति के विरुद्ध अनवरत संग्राम का संकल्प एवं जरूरतमंदों की सेवा प्रत्येक वर्ष 12 फरवरी को पूरे विश्व भर में की जाती है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराइजिंग स्टार अधिराज मित्रा ने लिटिल इंग्लैंड इंटरनेशनल टूर्नामेंट में नाबाद प्रदर्शन के साथ शतरंज की दुनिया को चौंका दिया
    Next Article जमशेदपुर की सुर्खिया

    Related Posts

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    June 7, 2026

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    June 7, 2026

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.