Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमित शाह का बड़ा दावा: लोकसभा चुनाव 2024 में 300 से ज्यादा सीटों के साथ मोदी जी तीसरी बार बनेंगे पीएम
    Headlines राष्ट्रीय

    अमित शाह का बड़ा दावा: लोकसभा चुनाव 2024 में 300 से ज्यादा सीटों के साथ मोदी जी तीसरी बार बनेंगे पीएम

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    गुवाहाटी. अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने वाले है. गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा दावा करते हुए कहाकि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को पूर्वोत्तर के दो दिवसीय दौरे पर असम के डिब्रूगढ़ पहुंचे हुए हैं. यहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया.

     

     

     

    भाजपा डिब्रूगढ़ कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का शानदार प्रदर्शन होगा. असम की 14 में से 12 सीटें भाजपा जीतेगी. यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि देश भर में भाजपा 300 से ज्यादा सीटों पर विजयी होगी और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे.

     

     

     

    अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    रैली को संबोधित करते हुए, भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, पूर्वोत्तर को कभी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बावजूद क्षेत्र के तीन राज्यों के हालिया विधानसभा चुनाव में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही.

    उन्होंने कहा कि मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में विधानसभा चुनाव हुए. भाजपा ने त्रिपुरा में सरकार बनाई, और अन्य दो राज्यों में गठबंधन सहयोगी के रूप में सत्ता में आई. राहुल गांधी के यूनाइटेड किंगडम की यात्रा के दौरान की गई विवादास्पद टिप्पणी पर शाह ने निशाना साधा. उन्होंने कहा, उन्होंने (राहुल गांधी) विदेशी धरती से भारत का अपमान किया. अगर वह इसी करते रहे, तो न केवल पूर्वोत्तर बल्कि पूरे देश से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleथाई हाई स्लिट आउटफिट में तेजस्वी प्रकाश ने गिराई हुस्न की बिजलियां
    Next Article वायनाड में राहुल गांधी के रोड शो में हजारों लोगों ने कांग्रेस नेता का किया अभूतपूर्व स्वागत. प्रियंका भी साथ रहीं

    Related Posts

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    August 1, 2026

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    August 1, 2026

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहन संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला – ललित गर्ग

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    कानून अराजकता के भय से नहीं चल सकता: लोकतंत्र में विधि के शासन का महत्व

    राष्ट्र निर्माण का समय: अजीत डोभाल और अमित शाह का युवाओं को संदेश

    राष्ट्र निर्माण का समय: युवाओं की जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.