मूसलाधार बारिश के बीच बुजुर्गों के आश्रय गृह पर किन्नरों का कब्ज़ा प्रशासन ने आश्रय गृह किन्नर समाज को दिया था:अमरजीत सिंह
छाया नगर में अजीबोगरीब स्थिति, 14 बुजुर्गों को आश्रय से निकाले जाने का खतरा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर शहर जहां एक ओर लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं बुधवार को छाया नगर स्थित बुजुर्ग आश्रय गृह में एक अनोखी और चिंताजनक घटना घटी। अचानक किन्नर समुदाय के लोगों ने आश्रय गृह में प्रवेश कर उसे अपना बताया और वहां रह रहे बुजुर्गों को बाहर निकलने के लिए कहा।

किन्नर समुदाय का दावा है कि यह भवन जिला प्रशासन द्वारा उन्हें आवंटित किया गया है और उनके पास इससे संबंधित दस्तावेज भी हैं। दूसरी ओर, आश्रय गृह के केयरटेकर के अनुसार फिलहाल वहां 14 बुजुर्ग रह रहे हैं, जिनके पास इस बारिश में जाने के लिए कोई अन्य ठिकाना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही केयरटेकर ने अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। वहीं, बुजुर्गों के समक्ष अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि वे जाएं तो जाएं कहां?

स्थानीय प्रशासन की चुप्पी और स्पष्ट दिशा-निर्देशों की कमी ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है। बारिश के बीच बुजुर्गों को इस तरह की असहज स्थिति में डालना न केवल प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं पर भी सवाल खड़ा करता है। वही किन्नर समाज की सचिव अमरजीत सिंह ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि प्रशासन ने आश्रय गृह उसे दिया था जिसमें साफ उल्लेख है

अब देखना है कि प्रशासन इस संवेदनशील मसले पर क्या त्वरित कदम उठाता है।

