Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका का ऐलान- रूस से तेल खरीदने पर नहीं होगा भारत पर एक्शन, दोनों देशों के संबंध महत्वपूर्ण
    Breaking News Headlines

    अमेरिका का ऐलान- रूस से तेल खरीदने पर नहीं होगा भारत पर एक्शन, दोनों देशों के संबंध महत्वपूर्ण

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका ने अपना रूख साफ कर दिया है. यूरोपीय और यूरेशियन मामलों के अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री करेन डोनफ्राइड ने बुधवार को कहा कि रूस से तेल खरीदने में भारत की ओर से अपनाए गए दृष्टिकोण से अमेरिका सहज है. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत पर प्रतिबंध लगाने का कोई विचार नहीं है, क्योंकि दोनों देशों के बीच संबंध काफी महत्वपूर्ण हैं.

     

     

    रूस से भारत द्वारा तेल खरीदने के संबंध में मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने पर डोनफ्राइड ने कहा कि हम भारत पर प्रतिबंध लगाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं. भारत के साथ हमारे संबंध सर्वाधिक परिणामी संबंध हैं. उन्होंने मानवीय सहायता प्रदान करके यूक्रेन के लोगों के लिए भारत के समर्थन का स्वागत किया और यूक्रेन के खिलाफ रूस के अकारण युद्ध को तत्काल समाप्त करने के भारत के आह्वान का भी स्वागत किया.

     

    उन्होंने आगे कहा कि इस दशक के अंत तक रूस के तेल और गैस उत्पादन में 50 फीसदी की गिरावट आएगी. हमारा प्रतिबंध लगाने की नीति में विश्वास नहीं है. भारत ने जो रुख अपनाया है, उससे हमें कोई परेशानी नहीं है. रूस के बजट घाटे में पहले से ही परिणाम दिख रहा है. अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री ने आगे कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के इस दावे का स्वागत करते हैं कि आज का युग युद्ध का नहीं है.

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले साल नवंबर में बाली जी20 शिखर सम्मेलन में वार्ता और कूटनीति के लिए पीएम मोदी की टिप्पणियों का हम स्वागत करते हैं. उन्होंने कहा कि जी20 अध्यक्ष के रूप में भारत की नेतृत्वकारी भूमिका सराहनीय है. इसके अलावा उन्होंने पुतिन पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि रूस के तेल और गैस संसाधनों को हथियार बनाकर पुतिन ने दिखा दिया है कि रूस फिर कभी भी विश्वसनीय ऊर्जा आपूर्तिकर्ता नहीं बन सकेगा. रूस ने वैश्विक तेल और गैस की कीमतों में वृद्धि भी की, जो अभी दुनियाभर में जारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी के जैकेट की वाहवाही, स्कार्फ पर ट्रोल हो गए मल्लिकार्जुन खड़गे
    Next Article डिज्‍नी ने किया छंटनी का ऐलान, अब 7000 कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

    Related Posts

    वक़्फ़ संशोधन क़ानून पर अहम होगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला

    May 28, 2025

    अहिल्यादेवी होलकर: दूरदर्शी एवं साहसी महिला शासक

    May 28, 2025

    फेसबुक या फूहड़बुक?: डिजिटल अश्लीलता का बढ़ता आतंक और समाज की गिरती संवेदनशीलता

    May 28, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वक़्फ़ संशोधन क़ानून पर अहम होगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला

    अहिल्यादेवी होलकर: दूरदर्शी एवं साहसी महिला शासक

    फेसबुक या फूहड़बुक?: डिजिटल अश्लीलता का बढ़ता आतंक और समाज की गिरती संवेदनशीलता

    बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा के नए परिसर का गोविंदपुर में हुआ उद्घाटन

    जिला कांग्रेस ने पं. जवाहर लाल नेहरू के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया- आनंद बिहारी दुबे

    सिद्धू कान्हो बस्ती में लटक रहे हाई पावर तार को टाइट किया गया

    यूरेनियम कॉरपोरेशन लिमिटेड अस्पताल चौक के पास कंपनी मुख्य द्वार निर्माण को लेकर विवाद गहराया

    पूर्वी सिंहभूम जिले के नए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पुष्प-गुष्छ देकर किया गया सम्मानित

    लोगों को नए उपायुक्त से उम्मीद

    राजा कालिंदी ने यूसिल सी एम डी के पी ए सुरोजित दास पर लगाया गंभीर आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.