Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सलमान खान की ‘टाइगर 3’ का धांसू फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज, भाईजान बोले- ”आ रहा हूं”
    Breaking News Headlines

    सलमान खान की ‘टाइगर 3’ का धांसू फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज, भाईजान बोले- ”आ रहा हूं”

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2023Updated:September 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सलमान खान की ‘टाइगर 3’ का धांसू फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज, भाईजान बोले- ”आ रहा हूं”
    यशराज बैनर की स्पाई थ्रिलर ‘टाइगर’ फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त यानी ‘टाइगर 3’ का हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। सलमान खान और कैटरीना कैफ की आने वाली ‘टाइगर 3’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है।
    इस बीच फैंस की एक्साइटेज लेवल में अब और इजाफा होने जा रहा है, क्योंकि शनिवार को ‘टाइगर 3’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील कर दिया गया है, जिसे सलमान खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

     

     

     

    सामने आया टाइगर 3 का फर्स्ट लुक पोस्टर
    शनिवार को सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘टाइगर 3’ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इस धमाकेदार पोस्टर को शेयर करते हुए भाईजान ने कैप्शन में लिखा है- ”आ रहा हूं, इस दिवाली 2023 पर टाइगर 3 रिलीज होगी। यशराज 50 और टाइगर 3 का जश्न अपने नजदीकी सिनेमाघरों में मनाएं।”

    इसके साथ ही सलमान ने ये जानकारी भी दी है कि टाइगर यशराज की पिछली स्पाई थ्रिलर ‘वॉर’ और ‘पठान’ की तरह पैन इंडिया फिल्म होगी। सलमान खान और कैटरीना कैफ की ‘टाइगर 3’ को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं, ये लाजिमी भी है क्योंकि ‘टाइगर जिंदा है’ कि अपार सफलता के 6 साल बाद सलमान और कैटरीना की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है।
    ऐसे में टाइगर और जोया की कहानी के इस तीसरे अध्याय के लिए फैंस का एक्साइटेड होना बनता है। बता दें कि टाइगर फ्रेंचाइजी के इससे पहले आए दो पार्ट एक था टाइगर (2012) और टाइगर जिंदा है (2017) बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉबस्टर साबित हुए हैं।

     

     

     

    ‘टाइगर 3’ में होगा शाह रुख का कैमियो
    इस साल रिलीज हुई शाह रुख खान की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ में सलमान खान का कैमियो देखने को मिला था। टाइगर के किरदार में सलमान ने पठान में जमकर धूम मचाई थी।

    अब आने वाले समय में सलमान की ‘टाइगर 3’ में शाह रुख खान का कैमियो भी नजर आएगा, जिसमें पठान और टाइगर की जोड़ी फिर से बड़े पर्दे धमाका करती हुई दिखाई देगी। बता दें कि टाइगर 3 के डायरेक्शन की कमान मशहूर निर्देशक मनीष शर्मा ने संभाली है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में जनसभा को करेंगे संबोधित , अमित शाह-राहुल गांधी होंगे आमने-सामने
    Next Article वीरपुर व भगवानपुर प्रखंड के विद्यालय में एन जी ओ एकता फाउंडेशन से निर्मित भोजन मिलना शुरू

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.