अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा लिट्टी-चोखा सह काव्य गोष्ठी आयोजन
अखिल भारतीय साहित्य परिषद की संरक्षिका आदरणीया मंजू ठाकुर जी ने अपने आदित्यपुर निवास में एक लिट्टी-चोखा सह काव्य गोष्ठी का वृहत आयोजन किया जिसमें परिषद के सदस्यों के अलावा कई नामी गिरामी लोगों ने भाग लिया। मशहूर गायिका कृष्णा सिन्हा जी, मशहूर नृत्यांगना गौरी तिवारी एवं रंगकर्मी अनीता सिंह के अलावा स्वदेशी जागरण मंच के कृष्णा चौधरी एवं मनोज सिंह भी उसमें शामिल हुए। लिट्टी-चोखा पार्टी के बाद डॉ रागिनी भूषण जी की अध्यक्षता में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। निवेदिता श्रीवास्तव ने अपने मधुर स्वर में सरस्वती वंदना कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। काव्य गोष्ठी का संचालन दीपक वर्मा दीप ने किया। काव्य गोष्ठी के बाद मशहूर गायिका कृष्णा सिन्हा की गजलों ने कार्यक्रम को एक ऐसी ऊंचाई प्रदान की जिसे देखकर सभी मंत्रमुग्ध रह गए और उन्होंने अपने स्वर से कल के आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। जिन लोगों ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई और प्रस्तुति दी उनके नाम इस प्रकार से हैं। शैलेन्द्र पाण्डेय शैल, डॉ अनीता शर्मा, डॉ कल्याणी कबीर, ब्रजेन्द्रनाथ मिश्रा,सुनीता बेदी, कुमार मनीष, सरिता सिंह, ज्योति पांडे, मुकेश रंजन, शशी ओझा,मामचंद अग्रवाल, सरोज सिंह परमार, आरती श्रीवास्तव,सिंघेश्वर सिन्हा, अनीता सिंह, राजमंगल पाण्डेय,सुखबीर कौर, डाॅ अरूण कुमार शर्मा, कल्याणी कबीर,अनीता शर्मा, ममता सिंह, संतोष चौबे, प्रकाश मेहता,उमा पांडे, मनोज सिंह, सोनी सुगंधा, बालकृष्ण मिश्रा, मनीष सिंह वंदन, कुमार बसंत, सूरज सिंह राजपूत , राजेन्द्र सिंह एवं माधुरी मिश्रा। कार्यक्रम के अंत में जयंत श्रीवास्तव ने ने धन्यवाद ज्ञापन किया।