आजसू पार्टी जमशेदपुर लोकसभा सम्मेलन 21 अप्रैल को :- सहिश
आज दिनांक 10 अप्रैल 2024 दिन बुधवार को तुलसी भवन में आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की बैठक हुई,
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा की पूर्वी सिंहभूम अंतर्गत जमशेदपुर लोकसभा सम्मेलन में 10 हजार ग्राम प्रभारी , चूल्हा प्रमुख , समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे ।
उक्त बैठक में लोकसभा प्रभारी पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा की सभी विधानसभा के प्रभारी और पंचायत प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में जुट जाए और संगठन हित में कार्य करने और लोकसभा स्तरीय सम्मेलन में पार्टी के कार्यक्रम में लोगो को जागरूक करे और बताए की
आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो जी हिस्सा लेंगे साथ ही पार्टी के सभी विधायक और सांसद के आलावे पार्टी के सभी केंद्रीय नेताओं का आगमन होगा

