अजय शास्त्री
बेगूसराय। दूसरे चरण में बेगूसराय में 3 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए नामांकन के छठे दिन बेगूसराय ,मटिहानी, चेरिया बरियारपुर ,तेघड़ा,सां० कमाल, बछवाड़ा,और बखरी विधानसभा से कुल 28 अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा किया। जिले के सातो आरो कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय कांग्रेस से – अमिता भूषण,, भाजपा से- कुंदन कुमार ,रालोसपा से – संजू प्रिया, जन अधिकार पार्टी से – सूर्य प्रकाश हिसारिया ,निर्दलीय से – अनिल कुमार देव और संजय कुमार ने नामांकन का पर्चा बेगूसराय के निर्वाची पदाधिकारी संजीव कुमार चौधरी के समक्ष दाखिल किया। बेगूसराय की विधायक अमिता भूषण के समर्थन में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रजकिशोर सिंह ,रामू सिह, प्रकाश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शांति स्वामी,राम स्वरुप पासवान,निशांत कुमार, महिला सेल की जिलाध्यक्ष रूबी शर्मा ,जिला महासचिव कविता वर्मा ,अंजना देवी ,प्रमिला देवी ,राजद नेत्री सुमन देवी ,कांग्रेस रत्नेश टूल्लू,सावर कुमार,मिथलेस सिह, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।अमिता भूषण ने नामांकन करने के बाद मीडिया से मुखातिब होने के बाद कहीं कि पिछले 5 वर्षों में मैंने अपने क्षेत्र में काफी विकास की हूँ। आगे भी मैं अपने क्षेत्र की जनता के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगी।