Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेयर चुनाव के बाद, बीजपी और AAP पार्षदों के बीच हुई हाथापाई : चले लात-घूसे
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    मेयर चुनाव के बाद, बीजपी और AAP पार्षदों के बीच हुई हाथापाई : चले लात-घूसे

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    नई दिल्ली  -: दिल्ली नगर निगम के सदन में बुधवार देर रात जबरदस्त हंगामा हुआ. मेयर चुनाव के बाद स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर बीजपी और AAP पार्षदों के बीच हाथापाई हुई. दोनों पक्षों के पार्षद एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई करते नजर आए. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही चार बार स्थगित करनी पड़ी. सदन में पार्षदों ने एक दूसरे पर पानी भी फेंका. कार्यवाही के दौरान के जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें पार्षद एक दूसरे पर पानी की बोतलें फेंकते दिख रहे हैं. एमसीडी को चौथे प्रयास में अपना नया मेयर तो मिल गया, लेकिन स्टैंडिंग कमिटी के सदस्यों का चुनाव फिर अटक गया. बीजेपी का आरोप है कि स्टैंडिंग कमिटी मेम्बर्स के चुनाव में धांधली हुई है.

     

     

     

     

     

    सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बुधवार शाम तक मेयर और डिप्टी मेयर चुन लिए गए, लेकिन स्टैंडिंग कमिटी के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही दिल्ली नगर निगम के सदन में भारी हंगामा मच गया. सदन की कार्यवाही के बीच भाजपा और आप पार्षद आमने सामने रहे. तू-तू मैं-मैं से मामला बढ़ता हुआ मार-पिटाई तक पहुंच गया. दोनों दलों के पार्षदों एक दूसरे से उलझ गए. जिसके हाथ में जो आया उसने फेंकना शुरू कर दिया. इस दौरान कुछ पार्षद खुद को बचाने के लिए टेबलों के नीचे बैठे, तो कुछ सदन के गेट के पीछे छिप गए

     

     

     

     

    पूरी रात चली सदन की कार्रवाई में पांचवीं बार बाधा आई है. दिल्ली में भले ही मेयर का चुनाव हो गया, लेकिन अभी भी गतिरोध जारी है. अब गतिरोड स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर है. आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर बैलेट बॉक्स लूटने का आरोप लगाया. आप नेता आतिशी ने इसे बीजेपी की गुंडागर्दी का नमूना बताया. उन्होंने सवाल उठाया कि बार बार ऐसी हरकत कर रही है बीजेपी. आखिर चुनाव से इतना डर क्यों है. उधर, आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव नहीं होते, उनके पार्षद सदन में जमे रहेंगे.

    सदन में बीजेपी पार्षदों के हंगामे को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने भी मोर्चा खोल दिया है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 17 साल से बीजेपी MCD में बैठकर दिल्लीवालों को लूटती रही है. लेकिन अब जब जनता ने उन्हें हरा दिया तो इन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा. पहले मेयर के चुनाव में बाधा पैदा की और अब स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव का बैलेट बॉक्स ही लूट लिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी आखिर क्यों नहीं स्वीकार कर रही है कि उन्हें जनता ने नकार दिया है. डिप्टी सीएम सिसोदिया ने अपने ट्वीट में लिखा है कि- गुंडागर्दी की हद है भाजपा वालों की .

     

     

     

     

     

    सदन में हंगामे को देखते हुए आप नेता आतिशी भी मैदान में उतर गई हैं. उन्होंने कहा कि पहले राज्यपाल के जरिए मेयर का चुनाव रोकने की कोशिश की. सुप्रीम कोर्ट के आदेश और निर्देश पर चुनाव हो गए तो अब स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में बाधा पैदा की जा रही है. आतिशी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव रोकने के लिए बैलेट बॉक्स ही लूट लिया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article तेज प्रताप यादव के सपने में आए मुलायम सिंह, साइकिल से सैफई घूमे

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.