राष्ट्र संवाद संवाददाता
गया:बीती रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद गया जिला एआम आदमी पार्टी ने गांधी मैदान में प्रदर्शन कर अपना आक्रोष जताया। हालांकि इस मौके पर प्रदर्शनकारियों की संख्या गिनती भर ही थी। प्रदर्शनकारियों ने एनडीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस मौके प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतंत्र के आवाज दबाई जा रही है। एनडीए के खिलाफ बोलने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। यह स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए कहीं से उचित नहीं है। आम आदमी पार्टी के गया जिला प्रभारी कृष्ण यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में हार के डर से अरविंद केजरीवाल को ईडी के सहारे गिरफ्तार करवाया है। उनकी गिरफ्तारी ईडी ने की है और ईडी भाजपा सरकार का तोता है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पीएमएलए एक्ट के तहत की गई है। पीएमएलए एक्ट आतंकवादियों पर लागू होता है न कि अरविंद केजरीवाल पर। पीएमएलए का इस्तमाल केंद्र सरकार ने अरविंद केजरीवाल पर किया है। अरविंद केजरीवाल कोई आतंकवादी नहीं है। उनकी गिरफ्तारी गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन को लीड कर रहे थे और वह जहां-जहां जा रहे थे वहां-वहां एनडीए के लिए खतरा उत्पन्न हो रहे थे। इस वजह से नरेंद्र मोदी ने डर कर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी कराई है। अरविंद केजरीवाल बीते कुछ दिनों से इलेक्ट्रोल बंद घोटाला का खुलासा कर रहे थे। यह भी एक बड़ी वजह है जिसके कारण अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी इस गिरफ्तारी के विरोध में हर संभव संघर्ष करेगी। न्याय के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन भी करेगी। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने गांधी मैदान में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास अपनी आवाज़ बुलंद की और महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन किया।