इंटरपोल इनपुट के बाद जमशेदपुर में आतंकी खतरे को लेकर अलर्ट, पुलिस-प्रशासन सतर्क
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।जमशेदपुर शहर में संभावित आतंकी खतरे को लेकर इंटरपोल से प्राप्त एक खुफिया इनपुट के बाद राज्य सरकार और जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। रिपोर्ट सामने आते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और एसएसपी सहित सभी वरीय अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया ब्यूरो (आईबी) और अन्य एजेंसियों को भी निगरानी बढ़ाने को कहा गया है।

सूत्रों के अनुसार खुफिया रिपोर्ट में जमशेदपुर में संदिग्ध स्लीपर सेल की सक्रियता की आशंका जताई गई है। इनपुट के आधार पर संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की जा रही है। हालांकि, आधिकारिक स्तर पर अभी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि रिपोर्ट में आजादनगर क्षेत्र के एक फरार संदिग्ध का भी उल्लेख है, जिसकी तलाश पूर्व में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) द्वारा की जा चुकी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुराने मामलों और वर्तमान इनपुट को आपस में जोड़कर दोबारा सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है।
गौरतलब है कि वर्ष 2016 में दिल्ली पुलिस द्वारा अलकायदा से जुड़े एक संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद झारखंड और ओडिशा में आतंकी नेटवर्क को लेकर व्यापक जांच की गई थी। अब सुरक्षा एजेंसियां उसी पृष्ठभूमि में नए इनपुट को गंभीरता से लेते हुए सतर्कता बरत रही हैं।
जमशेदपुर देश का एक प्रमुख औद्योगिक शहर है, जहां टाटा स्टील और टाटा मोटर्स जैसी बड़ी औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। इसके अलावा टाटानगर रेलवे जंक्शन और राष्ट्रीय राजमार्गों की मजबूत कनेक्टिविटी के कारण यह शहर रणनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में किसी भी खुफिया सूचना को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से बचें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की

