Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में परवान गुरुद्वारे पर आतंकी हमले में 1 की मौत, अनेक घायल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में परवान गुरुद्वारे पर आतंकी हमले में 1 की मौत, अनेक घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काबुल. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के करते परवान गुरुद्वारा साहिब पर आतंकी हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ये हमला आज शनिवार सुबह 6 बजे हुआ है. काबुल से मिल रही सूचना के अनुसार फिलहाल गुरुद्वारा अब आतंकियों के कब्जे में है. इस हमले में एक शख्स की मौत हुई है और दो लोग घायल हैं. हमले में मारे गए शख्स के बारे में सूचना मिल रही है कि वह गुरुद्वारे का गार्ड है.

    इस हमले में आईएसआईएस के आतंकियों के शामिल होने का संदेह है, भारत सरकार हालात पर नजर रखे हुए है. अफगानिस्तान में गुरुद्वारे पर आतंकी हमले को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम काबुल में एक पवित्र गुरुद्वारे पर हुए हमले की खबरों से बेहद चिंतित हैं. हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं.
    बताया जा रहा है कि दो आतंकी गुरुद्वारे में घुसे और श्रद्धालुओं पर अंधाधुंध फायरिंग की. गुरुद्वारे के अंदर 8 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं. इन आतंकियों के खिलाफ लड़ रहे तालिबान के तीन सदस्य भी घायल हो गए हैं. जब आतंकियों ने हमला किया तो कम से कम 25-30 अफगान हिंदू और सिख सुबह की प्रार्थना के लिए गुरुद्वारे के अंदर थे. इनमें से कम से कम 10-15 लोग मौके से निकलने में सफल रहे. जबकि बाकी लोग गुरुद्वारे के अंदर लड़ाई में फंसे हुए हैं. सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे तालिबानी फोर्स ने इलाके में प्रवेश रोक दिया है.

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सभी से गुरुद्वारे पर हुए हमले की निंदा करने का आग्रह किया है. उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि गुरुद्वारा करते परवान पर हुए कायरतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए. हमले की खबर मिलने के बाद से हम घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे हैं. हमारी पहली और सबसे महत्वपूर्ण चिंता समुदाय के कल्याण के लिए है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में बढ़ी मानसून की सक्रियता: पूरे देश में बारिश की संभावना, पूर्वोत्तर में बाढ़ जैसे हालात
    Next Article मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका अदालत ने की खारिज

    Related Posts

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    May 19, 2026

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    May 19, 2026

    किसानों की 12 सूत्री मांगों को लेकर नारायणपुर में धरना प्रदर्शन

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.