Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पशुपालन विभाग में लगाया बड़े घोटाले का आरोप, उठायी जांच की मांग
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पशुपालन विभाग में लगाया बड़े घोटाले का आरोप, उठायी जांच की मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पशुपालन विभाग में लगाया बड़े घोटाले का आरोप, उठायी जांच की मांग

     

    भाजपा विधानसभा संयोजक सह सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने पशुपालन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोली है. चौधरी ने कहा कि पूरा झारखंड भ्रष्टाचार के दलदल में डूब रहा है. बता दें कि श्री चौधरी ने पिछले दिनों 8 करोड़ की लागत से हो रहे टाउन हॉल में भ्रष्टाचार का पोल खोला था. अब पशुपालन विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की है. बताया कि झारखंड के भ्रष्टाचारी सरकार के मातहतों ने जल, जंगल, जमीन लूटने के बाद जानवरों को भी नहीं बक्शा.

     

     

    उन्होंने फोटो और वीडियो जारी करते हुए कहा कि सामान्य गाय जिनकी कीमत महज 20 से 25 हजार होगी. उन सबको मैनेज कर जिला गव्य विकास केंद्र द्वारा 60,000 की कीमत में खरीद कर झारखंड के भोले- भाले आदिवासी और किसानों को ठगा जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला पशुपालन पदाधिकारी से जानकारी मांगने पर घोटाले की जानकारी तो नहीं दी गई बल्कि अपनी महिमामंडन करने लगे.

     

     

    भाजपा नेता ने किसी का नाम लिए बगैर सत्ताधारी गठबंधन के भ्रष्ट राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं व विधायक/ सांसद के प्रतिनिधि पर अपने आकाओं को खुश करके विभिन्न विभागों में अपने परिवार के लोगों को नौकरी एवं ठेकेदारी में सेट और मंत्री/ अफसर से भेंट पाने की जुगाड़ में लगे होने का आरोप लगाया है. मनोज चौधरी ने बताया कि 60 हजार की गाय को कम से कम 15 से 20 लीटर दूध देना चाहिए, लेकिन किसानों को जो गाय दी जा रही है वह मात्र 2 से 3 लीटर ही दूध दे रही है. किसान गायों को जितना खिला रहे हैं वह भी लागत नहीं निकल पा रहा है.

     

     

    उन्होंने कहा जब गाएं बांटने की बात आती है तो उस समय संवेदक द्वारा अच्छी नस्ल की गाय ले जाकर मंत्री के सामने फोटो खींचवा ली जाती है. इसके बाद उस गाय को हटाकर दूसरी गाय किसन को दे दी जाती है. उन्होंने उपयुक्त से पूरी योजना की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है. वैसे देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या उपायुक्त भाजपा नेता की मांग पर जांच करते हैं या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है. हालांकि टाउन हॉल के सौंदर्यीकरण में लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की अबतक जांच शुरू नहीं हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनता दरबार में 3 मामले का किया गया निष्पादन
    Next Article कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश बाबू रिवाइटल की गोली खाईए और कानून एवं संविधान की रक्षा कीजिये – विकास सिंह

    Related Posts

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    June 7, 2026

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    June 7, 2026

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.