Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आप ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी पर सवाल उठाया
    Headlines राष्ट्रीय

    आप ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी पर सवाल उठाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आप ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी पर सवाल उठाया

    नयी दिल्ली:  आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर फिर से निशाना साधा और कहा कि पार्टी के पास सरकार चलाने के लिए ‘‘कोई चेहरा’’ नहीं है।

    आप की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा पर राष्ट्रीय राजधानी में शासन के लिए एक विश्वसनीय नेता की कमी का आरोप लगाया।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव परिणाम घोषित हुए दस दिन हो चुके हैं। लोगों को लगा था कि भाजपा नौ फरवरी को अपने मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल की घोषणा करेगी और तुरंत विकास कार्य शुरू कर देगी। लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि उनके पास दिल्ली में शासन के लिए कोई चेहरा नहीं है।’’

    आतिशी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली में चुने गए 48 भाजपा विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं करते हैं और आरोप लगाया कि पार्टी के पास शासन के लिए कोई ‘विजन’ या योजना नहीं है।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ये अच्छे से जानती है कि उसे दिल्ली के लोगों को सिर्फ लूटना है। अगर उनके पास सरकार चलाने के लिए कोई सक्षम व्यक्ति नहीं है, तो वे लोगों के लिए कैसे काम करेंगे?’’

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में निर्णायक जीत के बाद नेतृत्व के फैसले में देरी के कारण आप और भाजपा के बीच राजनीतिक लड़ाई और बढ़ने वाली है।

     

     

    हाल में संपन्न 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48 सीट हासिल की, जबकि आप ने 22 सीट जीती। पांच फरवरी को मतदान के बाद आठ फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए गए।

    भाजपा की जीत ने राष्ट्रीय राजधानी में आप के एक दशक के शासन को समाप्त कर दिया। 2020 के विधानसभा चुनाव में आप ने 70 में से 62 सीट जीती थीं, जबकि भाजपा सिर्फ आठ सीट जीत पाई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
    Next Article एसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने ‘नैतिक आधार’ पर इस्तीफा दिया

    Related Posts

    एमजीएम मेडिकल कालेज के पारा मेडिकल छात्रों ने लंबित मांगो को लेकर मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

    May 8, 2025

    जनता ने मां पहाड़ी के पांव पखारकर कर लिया आशीर्वाद

    May 8, 2025

    पुलिस महानिरीक्षक अनुराग गुप्ता ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पी०एस०यू०) के प्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक

    May 8, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एमजीएम मेडिकल कालेज के पारा मेडिकल छात्रों ने लंबित मांगो को लेकर मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

    जनता ने मां पहाड़ी के पांव पखारकर कर लिया आशीर्वाद

    पुलिस महानिरीक्षक अनुराग गुप्ता ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पी०एस०यू०) के प्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक

    तीन मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी 50 पौधे का वितरण

    कला-संस्कृति तथा खेलकूद की गतिविधियों से रूबरू हुए युवा

    लंबित एलपीसी को सप्ताह भर में निष्पादित करें : एसी

    आतंकवाद के विरुद्ध भारत की निर्णायक प्रतिक्रिया

    “सैनिकों का सम्मान: समर्पण और बलिदान की पहचान”

    ‘आपरेशन सिंदूर’ एक सार्थक पहल और सख्त सन्देश

    बहुत हुआ, अब आतंकवाद के खिलाफ आर-पार की बात हो :अमरप्रीत सिंह काले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.