आहार पत्रिका पर मामला दर्ज होते ही विधायक सरयू राय व मनोज सिंह हुए आमने-सामने
*मनोज सिंह द्वारा मेरे विरूद्ध अरगोड़ा थाना में दायर की गई प्राथमिकी झूठ का पुलिन्दा है: सरयू राय*
*एफआईआर दर्ज करायी तो सरयू राय उन पर व्यक्तिगत आरोप लगाने लगे: मनोज सिंह*
राष्ट्र संवाद संवाददाता
आहार पत्रिका पर मामला दर्ज होते ही विधायक सरयू राय व मनोज सिंह हुए आमने-सामने विधायक सरयू राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी तो मनोज सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बातों को रखा
पूर्व मंत्री व जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक सरयू राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाले मनोज सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंत्री पद पर रहते हुए आहार पत्रिका के प्रकाशन में भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने एफआईआर दर्ज करायी तो सरयू राय उन पर व्यक्तिगत आरोप लगाने लगे। मनोज सिंह ने कहा कि उनका कोई राजनीतिक पार्टी या व्यक्ति से जुड़ाव नहीं रहा है, लेकिन सरयू राय अनर्गल बात कर रहे। मनोज सिंह ने कहा कि पूर्व में इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी, इसके बाद आरटीआई के जरिए उन्होंने पूरी जानकारी विभाग से पायी। मनोज सिंह ने कहा कि सरयू राय ने उनके खिलाफ गलत आरोप लगाया कि वह रांची के किसी गैंगेस्टर से जुड़े हैं, लेकिन उनके खिलाफ कभी कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।
मनोज सिंह ने कहा कि 2021 में हाईकोर्ट में अपील में लोग गए थे। फिर याचिकाकर्ता एसीबी में शिकायत करते हैं। डीएसपी अरविंद सिंह ने शुरुआती जांच में मामला सही पाया। धुर्वा थाने में भी लिखित शिकायत हुई। आहार पत्रिका में पहला केस दर्ज हुआ है।
*मनोज सिंह द्वारा मेरे विरूद्ध अरगोड़ा थाना में दायर की गई प्राथमिकी झूठ का पुलिन्दा है: सरयू राय*
विधायक सरजू राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि
राँची के एक व्यक्ति श्री मनोज सिंह द्वारा मेरे विरूद्ध अरगोड़ा थाना में दायर की गई प्राथमिकी झूठ का पुलिन्दा है। यह अर्धसत्य पर आधारित है। इसमें तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। यह प्राथमिकी खाद्य आपूर्ति मंत्री श्री बन्ना गुप्ता की शह पर दायर की गई है। इस प्राथमिकी का उपयोग खाद्य आपूर्ति मंत्री श्री बन्ना गुप्ता और कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार प्रचार सामग्री के रूप में कर रहे हैं। जो बातें प्राथमिकी में कही गई हैं, वहीं बातें पूर्व में कई बार, कम से कम पाँच बार विभिन्न फोरमों पर कही जा चुकी है और हर बार अखबारों में छपी भी है। वास्तव में यह विचलित मस्तिष्कों की फोरम हंटिंग है। उन्होंने इस बारे में बिन्दुवार स्थिति स्पष्ट किया है