Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लॉगिन रिजेक्ट हो जाने की वजह से कुंडहित में आधार सेंटर है बंद ,इस पर काम हो रहा है बहुत जल्द सेवा होगी बहाल:बीडीओ
    Breaking News झारखंड

    लॉगिन रिजेक्ट हो जाने की वजह से कुंडहित में आधार सेंटर है बंद ,इस पर काम हो रहा है बहुत जल्द सेवा होगी बहाल:बीडीओ

    Nijam KhanBy Nijam KhanDecember 24, 2021Updated:December 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा: गुरुवार को कुंडहित के नगरी पंचायत अंतर्गत धेनुकडीह मोड़ के समीप आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया|कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर उपस्थित जामताड़ा अपर समाहर्ता सुरेंद्र कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं की आप तक जानकारी देना|ताकी लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके|इसके लिए लोगों की जो भी समस्याओं है लोग अपनी समस्याओं को लिखित रूप से विभाग के समक्ष रखे|समस्याओं का समाधान किया जायेगा| वही बीडीओ श्रीमान मरांडी ने कहा कुंडहित प्रखंड का आधार सेंटर का लॉगिन डेढ़ महीना से रिजेक्ट हो गया है |जिसके वजह से आधार सेंटर बंद है| इस पर भी पहल की जा रही है| बहुत जल्द कुंडहित प्रखंड मुख्यालय में आधार सेंटर फिर से काम होना शुरू हो जाएगा |वही कहा कि विकलांग पेंशन के लिए ज्यादातर लोग आवेदन तो देते हैं पर विकलांग प्रमाण पत्र नहीं रहता है|विकलांग प्रमाण पत्र नहीं रहने से विकलांग पेंशन का लाभ नहीं दिया जा सकता है| ऐसे में लोगों को विकलांग प्रमाण पत्र पहले बनाना होगा |कहा कि इसके लिए अब हर महीना प्रखंड मुख्यालय में मेडिकल बोर्ड आएगी और विकलांग लोगों के लिए विकलांग प्रमाण पत्र देगी |इसके लिए पंचायत स्तर पर पंचायत कर्मियों द्वारा लोगों को इसकी जानकारी दे दी जाएगी| कहा कि कुंडहित ब्लॉक में 2016-17 से 2021-22 तक साडे़ 6 हजार लोगों को पीएम आवास का लाभ सरकार के द्वारा दिया गया है |वही 21 -22 में आवास प्लास में 6180 लोगों का नाम सूची में दर्ज है| जिसमें 3330 लोगों को इस वित्तीय वर्ष में पीएम आवास देने का काम हो रहा है |इसमें से 2650 लोगों का पहला पेमेंट भुगतान कर दिया गया है| वहीं 546 लोगों का जॉब कार्ड में यीशु रहने की वजह से एनआईसी दिल्ली से पेमेंट लंबित है |जिसका 1 महीने में रिजर्व हो जाएगा | बता दे इस कार्यक्रम में एक व्यक्ति को 15 मिनट के अंदर जाती प्रमाण पत्र दिया गया| वही एक विकलांग को शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय जाने को कहा |कहा कि उस विकलांग को ट्राई साइकिल दिया जाएगा | कार्यक्रम में सरकारी परिसंपत्ति का वितरण भी किया गया| गोद भराई का रस्म में भी पूरा हुआ| भी मौके पर अंचलाधिकारी नित्यानंद प्रसाद ,जिप सदस्य भजहरि मंडल, सांसद प्रतिनिधि सजल दास, विधायक प्रतिनिधि जयश्वर मुर्मू आदि मौजूद थे|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्यों देह बेच रही हैं सबसे ज्यादा मिस वर्ल्ड देने वाले देश की महिलाएं?
    Next Article जरूरतमंदों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन करा कर बाबा बैजनाथ सेवा संघ ने नर कि नहीं नारायण की सेवा की है: विकास सिंह

    Related Posts

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    May 13, 2025

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    May 13, 2025

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    May 12, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    विश्वकर्मा समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर दो जीते

    पी एन बॉस एक बड़े विजनरी थे:डीबी सुंदर रमन

    पंचायत प्रतिनिधियों ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देने के पश्चात मां पहाड़ी का पूजा अर्चना किया

    बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग ने मनाई रविन्द्र नाथ ठाकुर की जयंती

    टाटा स्टील फाउंडेशन ने युवाओं की सफलता को दी नई उड़ान

    झारखण्ड गैर सरकारी विद्यालय संघ फैसले को चुनौती देने के लिए पुनः उच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करेगा

    नवल टाटा हॉकी अकादमी में समर कैंप के दूसरे संस्करण का हुआ उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.