Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देवरी में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, सड़क दुर्घटना या हत्या पुलिस उलझन में
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    देवरी में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, सड़क दुर्घटना या हत्या पुलिस उलझन में

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देवरी में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, सड़क दुर्घटना या हत्या पुलिस उलझन में

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत जगसिमर निवासी 33 वर्षीय उपेंद्र यादव की मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हो गई। रविवार को देर शाम उनका शव फतेपुर के आगे जमुनियाटांड़ के पास सड़क किनारे मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार उपेंद्र यादव रविवार की शाम 4 बजे बाइक से किसी काम से चतरो गए थे। लगभग 6 बजे तक परिजन लगातार फोन कर रहे थे, लेकिन कॉल रिसीव न होने पर परिवार को चिंता हुई। इसके बाद परिजन उनकी तलाश में रास्ते पर निकले, इसी दौरान जमुनियाटांड़ के समीप सड़क किनारे उपेंद्र का शव पड़ा मिलने की सूचना मिली।

    घटना की जानकारी मिलते ही देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हालांकि 12 घंटे बीत जाने के बाद भी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह सड़क दुर्घटना है या फिर किसी साजिश के तहत की गई हत्या। पुलिस ने मौके से कोई स्पष्ट सबूत नहीं मिलने की बात कही है।

     

    उधर, घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि उपेंद्र यादव अपनी तीन छोटी-छोटी बेटियों के पिता थे, जिनके सिर से पिता का साया अचानक उठ गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

    देवरी में संदिग्ध हालात में युवक की मौत सड़क दुर्घटना या हत्या पुलिस उलझन में
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा जू में संक्रमण से 10 काला हिरणों की मौत, 5 क्वॉरेंटाइन; जू परिसर हाई अलर्ट पर
    Next Article बिक्रमगंज के वरुणा गांव में रंजिश में अखिलेश राय की गोली मारकर हत्या, ASP संकेत कुमार ने जांच शुरू की

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.