बिरसानगर संडे मार्केट में टेंट हाउस में भीषण आग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू, लाखों का नुकसान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के बिरसानगर संडे मार्केट स्थित बेदी टेंट एंड इवेंट में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल टेंट संचालक राजू बेदी को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
इस घटना में टेंट हाउस में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार आग से करीब दो से तीन लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग व पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

