Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुंदरनगर थाना के पुराने मामले में बड़ा मोड़, यूसीआईएल कर्मी के आरोपों पर उठे गंभीर सवाल
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सुंदरनगर थाना के पुराने मामले में बड़ा मोड़, यूसीआईएल कर्मी के आरोपों पर उठे गंभीर सवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 30, 2026Updated:January 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सुंदरनगर थाना के पुराने मामले में बड़ा मोड़, यूसीआईएल कर्मी के आरोपों पर उठे गंभीर सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    जमशेदपुर। सुंदरनगर थाना से जुड़े एक पुराने मामले में अब चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। यूसीआईएल में कार्यरत नवीन भारती द्वारा लगाए गए आरोपों ने न सिर्फ तत्कालीन सब-इंस्पेक्टर मानिक चंद्र बेहेरा को विवादों में घेरा, बल्कि कुछ वरीय पुलिस पदाधिकारियों और पत्रकारों को भी लंबे समय तक असमंजस की स्थिति में रखा।

    पेपर में छपी खबर और हॉस्पिटल का रिपोर्ट अलग-अलग

     

     

    मामले की पृष्ठभूमि के अनुसार, नवीन भारती ने कुंभ मेला जाने के लिए जीत ट्रैवल एजेंसी से एक गाड़ी बुक की थी। आरोप है कि महाकुंभ अयोध्या–काशी–प्रयागराज–बनारस यात्रा से लौटने के बाद उन्होंने गाड़ी का किराया नहीं चुकाया। बार-बार किराया मांगने पर एजेंसी के मालिक रवि कुमार से टालमटोल किया गया और अंततः उनका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया गया।

     

    परेशान होकर एजेंसी मालिक के भाई विक्की कुमार ने नवीन भारती से बातचीत कर मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया। इसी क्रम में बाइक से जाते समय उन्हें बैठाकर सुंदरनगर थाना लाया गया, जिसकी पुष्टि थाना परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज से होती है। थाने में सुलह-समझौते के दौरान नवीन भारती ने स्वयं बकाया राशि स्वीकार की और अपने मित्र सागर डे के साथ आईसीआईसीआई बैंक ATM जाकर पैसा निकालकर ट्रैवल एजेंसी को भुगतान भी किया।

     

     

    इसके बावजूद बाद में नवीन भारती ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें थाने में लाकर मारपीट की गई, उनकी गाड़ी छीन ली गई और मारपीट के दौरान उनका हाथ टूट गया। इन्हीं आरोपों के आधार पर तत्कालीन एसआई मानिक चंद्र बेहेरा को निलंबित कर दिया गया।
    अब सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों ने इन आरोपों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उपलब्ध वीडियो फुटेज और अन्य प्रमाणों के अनुसार न तो थाने में किसी तरह की मारपीट हुई और न ही गाड़ी छीने जाने की पुष्टि होती है। उल्टा, यह भी सामने आया है कि नवीन भारती स्वयं गाड़ी में बैठकर थाने पहुंचे थे और एटीएम में दोनों हाथों से पैसे गिनते हुए दिखाई दे रहे हैं।

     

     

    चिकित्सकीय दस्तावेज भी संदेह पैदा करते हैं। एक दिन अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान बाएं हाथ में चोट की बात कही गई, जबकि अगले ही दिन दाहिने हाथ में प्लास्टर दिखाई दिया। इससे कथित मारपीट और चोट के दावों पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।
    बताया जा रहा है कि नवीन भारती द्वारा पहले भी कई लोगों के खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज कराए गए हैं और उनकी केस-हिस्ट्री काफी लंबी है। अब इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

     

    सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या कथित झूठे आरोपों के आधार पर की गई कार्रवाई की अब समीक्षा होगी और क्या वर्षों से मानसिक व पेशेवर पीड़ा झेल रहे तत्कालीन एसआई मानिक चंद्र बैरा को न्याय मिल पाएगा। सूत्रों का कहना है कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हुई, तो कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकैरव गांधी अपहरण कांड: जमशेदपुर में आधी रात पुलिस–अपराधियों की मुठभेड़, तीन बदमाश घायल
    Next Article स्फटिक शिवलिंग स्थापना दिवस के मौके पर विशाल भंडारा, 8500 लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

    Related Posts

    बिरसानगर भूमि माफिया प्रकरण फिर चर्चा में-अधिवक्ता हत्याकांड से जुड़े पुराने तार खुले

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 3, 2026

    झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास पर बम फेंके जाने की घटना पर सरयू राय का तीखा हमला- जिला प्रशासन और राज्य सरकार पर साधा निशाना

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 3, 2026

    “एआई के जमाना साहेब के बहाना” ! “बोल इंद्र” !

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिरसानगर भूमि माफिया प्रकरण फिर चर्चा में-अधिवक्ता हत्याकांड से जुड़े पुराने तार खुले

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 3, 2026

    झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास पर बम फेंके जाने की घटना पर सरयू राय का तीखा हमला- जिला प्रशासन और राज्य सरकार पर साधा निशाना

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 3, 2026

    “एआई के जमाना साहेब के बहाना” ! “बोल इंद्र” !

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 3, 2026

    विकसित भारत की उड़ान: बजट 2026 के आर्थिक संकल्प

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 3, 2026

    नारी देह नारी अधिकारः माहवारी पर सुप्रीम कोर्ट की दृष्टि

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 3, 2026

    राजनीतिक टकराव के बीच सदन की कार्यवाही

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 3, 2026

    स्कूली वाहन चालकों की हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

    नगरपालिका चुनाव–2026: नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन महापौर व अध्यक्ष पद के लिए प्रपत्रों की खरीद, वार्डों में भी बढ़ी सक्रियता

    नगरपालिका चुनाव–2026: निष्पक्ष चुनाव को लेकर उपायुक्त ने प्रवर्तन एजेंसियों के साथ की समीक्षा बैठक

    मानगो नगर निगम चुनाव: मेयर पद पर मुकाबला हुआ दिलचस्प, भाजपा से संध्या सिंह के नाम पर लगी मुहर

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.