सबर परिवार को सरकारी योजना से जोड़ने को लेकर चापडी स्कूल में लगी शिविर
बैठने की कुर्सी , पेयजल जैसी अव्यवस्था से जूझते दिखे सबर, बाबू लाल सबर की नहीं मिली शिविर का लाभ , निराश लौटा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा :सबर परिवार को सरकारी योजनाओ से जोड़ने को लेकर उत्क्रमित हिंदी उच्च विद्यालय चापडी स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को सबर परिवारो के लिए शिविर आयोजित की गई।इधर इस शिविर में अपनी पीड़ा लेकर आ रहे सबर परिवारो को बैठने, पेयजल तक की व्यवस्था नहीं की गई थी। धालभूमगढ़ से चापड़ी गांव अपने ससुराल आए सबर बाबू लाल सबर अपने चार बच्चों के साथ शिविर में पहुंचा लेकिन उसकी पेचीदा समस्या को समझ मामले ठडे बस्ते में डाल दी गई व अंत में बाबू लाल सबर निराशा होकर लौट गया।अन्य कई सबर परिवारों ने हिम्मत जुटा कर आयुष्मान कार्ड का आवेदन जमा किया जबकि करीबन 17 परिवारों ने अपनी स्वास्थ्य की जांच कराई जहां डॉक्टर ज्योति कुमारी ने स्किन, हेमोग्लोबिन समेत अन्य बीमारियों से ग्रसित सबर परिवारों को दवा का वितरण किया। अशिक्षा की वजह से आज भी कई सबर परिवार पेंशन, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड ,आधार से राशन से लिंक कराने पहुंचे थे जहां उनके लिए न तो पेयजल की व्यवस्था थी व नहीं बैठने के लिए कुर्सियां। ज्यादातर सबर अनाज छोड़ अन्य सरकारी योजनाओं से वंचित दिखे। बहरहाल देखना यह है इस शिविर का लाभ कितना सबर परिवार को मिलता या यह शिविर मात्र औपचारिकता बनकर रह जाएगी।यह गौर करने वाली बात होगी।
इस शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी अदिति गुप्ता, मुखिया दुलारी सोरेन, समेत प्रखण्ड कार्यालय के सभी विभाग के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

