Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय में सरेआम आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या।
    Breaking News Headlines अपराध बिहार

    बेगूसराय में सरेआम आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या।

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बेगूसराय :बिहार के बेगूसराय पूरी तरह से आपराधिक नगरी में तब्दील हो गया है। पुलिस के लाख दावों के बावजूद बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार की शाम बेख़ौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े जिला मुख्यालय में एक आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना से मात्र दो सौ मीटर दूर मुंगेरीगंज सोनरपट्टी की है। मृतक कारोबारी जय माता जी ज्वेलर्स के प्रोपराइटर रविन्द्र

     

     

    प्रसाद सिन्हा उर्फ लालबाबू के पुत्र रवि रौशन उर्फ रेड्डू है। हत्या की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई है। सदर डीएसपी अमित कुमार सहित पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल कर रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार को रोज की तरह रवि रौशन अपने दुकान पर थे। तभी एक अपराधी पैदल ही आया और दुकान में उससे बात करने लगा। बातचीत करने के थोड़ी देर बाद ही उसने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ तीन गोली रवि रौशन के छाती में मार दी और बाहर में एक गोली फायर करते हुए शहर की ओर फरार हो गया। अभी तक की छानबीन में

     

     

     

    एक अपराधी के शामिल होने की जानकारी मिल रही है। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर दो और अपराधी मोटरसाइकिल के साथ खड़े थे। गोलीबारी की आवाज सुनकर दौड़े आसपास के लोग उसे लेकर निजी अस्पताल ले गए। जहां से रेफर किए जाने के बाद सदर अस्पताल के आईसीयू में उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही जिला भर में आक्रोश का माहौल है तथा बड़ी संख्या में व्यवसाई एवं सामाजिक कार्यकर्ता सदर अस्पताल जुट गए हैं। महापौर पिंकी देवी, उपमहापौर अनिता राय, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर एवं पूर्व महापौर संजय कुमार आदि ने घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोश जताते हुए अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग किया है। डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि पूरी

     

     

    घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। अपराधी लूटपाट करने की नियत से नहीं आए तथा मृतक कारोबारी की जान पहचान के थे। उसने पहले दुकान के अंदर बैठकर रवि रौशन से बात किया, उसके बाद गोली मार दी। मामले की जांच पड़ताल तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। फिलहाल घटना के बाद आक्रोश और दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में व्यवसाई और व्यवसायी संघ के प्रतिनिधि सदर अस्पताल में जुटे हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article गरांयगांव में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.