Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गंगा विलास क्रूज को रवाना कर विदेशी पर्यटकों से बोले PM मोदी- क्रूज यात्रा अनेक नए अनुभव लाएगी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    गंगा विलास क्रूज को रवाना कर विदेशी पर्यटकों से बोले PM मोदी- क्रूज यात्रा अनेक नए अनुभव लाएगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को वर्चुअली दुनिया के सबसे लंबे जलमार्ग पर चलने वाली एमवी गंगा विलास क्रूज यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यूपी के काशी से असम के बोगीबील तक यह क्रूज 3200 किलोमीटर का सफर तय करेगा. पीएम मोदी ने गंगा विलास क्रूज को वाराणसी से रवाना करने के बाद वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने विदेशी मेहमानों और पर्यटकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में वह सबकुछ है, जिसकी आप कल्पना कर सकते हैं. भारत में वह भी है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं.

     

     

     

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, दिल से फील करना होगा. पीएम ने कहा कि आज काशी से डिब्रूगढ़ के बीच दुनिया की सबसे लंबी नदी जल यात्रा गंगा विलास क्रूज का शुभारंभ हुआ है. इससे पूर्वी भारत के अनेक पर्यटक स्थल विश्व पर्यटन मानचित्र में और प्रमुखता से आने वाले हैं. क्रूज यात्रा अनेक नए अनुभव लाएगी, वहीं केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि आज का दिन दुनिया की रिवर क्रूज के इतिहास में लिखा जाएगा क्योंकि ये दुनिया का सबसे लंबा सफर होगा. ये UP, बिहार, झारखंड, प.बंगाल, बांग्लादेश से होकर डिब्रूगढ़ तक जाएगा. इस सफर के जरिए सिर्फ पर्यटन का ही रास्ता नहीं बल्कि व्यापार का भी रास्ता खुलेगा.

     

     

    फाइव स्टार होटल की सुविधाओं से लैस ‘गंगा विलास क्रूज’ के जरिए भारत दर्शन किया जा सकेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वाराणसी में गंगा नदी के किनारे दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज, ‘एमवी गंगा विलास’ को हरी झंडी दिखाकर वाराणसी से रवाना कर दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने वाराणसी में एक ‘टेंट सिटी’ का उद्घाटन किया. इस दौरान रविदास घाट पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय जलपत्तन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद रहे. इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई अन्य अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया.

     

     

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेन्स के जरिए शुक्रवार को वाराणसी में टेंट सिटी का उद्घाटन किया. इतना ही नहीं, उन्होंने गंगा विलास क्रूज को भी वाराणसी से रवाना कर दिया. इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले तीन दिनों में रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास के पर्यटकों ने वाराणसी और आसपास के स्थानों का दौरा किया और संस्कृति का अनुभव किया. पीएम आज राज्य में 5 नए घाटों का उद्घाटन करेंगे. काशी आज एक नई पहचान के साथ आगे बढ़ रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा जिला की कुछ महत्वपूर्ण खबरें जो आपको जानना है जरूरी
    Next Article युवा दिवस पर CM बघेल की घोषणा, शीघ्र शुरू होगी SI भर्ती प्रक्रिया, आरक्षण रद्द होने के बाद टाली गई थी परीक्षा

    Related Posts

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    August 7, 2026

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    August 7, 2026

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    केरल हाईकोर्ट ने कहा बाइक चालक की लापरवाही का खामियाजा पीछे बैठे यात्री को नहीं भुगतना होगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.