Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर “शौर्य संस्था” ने किया नमन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर “शौर्य संस्था” ने किया नमन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर “शौर्य संस्था” ने किया नमन

    स्वामी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प ले युवा- राजा

    जमशेदपुर: 12 जनवरी’ 23: जमशेदपुर की सामाजिक संस्था “शौर्य” द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस आज गोलमुरी कार्यालय में मनाया गया। स्वामी जी की आदम कद तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये गए एवं अतिथियों द्वारा उनकी जीवनी व सामाजिक और आध्यात्मिक मूल्यों पर प्रकाश डाला गया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक श्री कुणाल सारंगी, पूर्व जिला अध्य्क्ष दिनेश कुमार एवं ओ०बी०सी मोर्चा के कोल्हान प्रभारी हलधर नारायण साह अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

    कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा ने किया। राजा ने सभी को युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुणाल सारंगी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के मूल्यों को विस्तार पूर्वक बताया। उनके द्वारा अपने जीवन के अलप काल में किए गए कार्यो से सभी को रूबरू कराया एवं स्वामीजी के प्रशस्त मार्ग पर चलने का आग्रह किया।

    विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार ने स्वामीजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन परिचय को सभी के बीच साझा किया। किस प्रकार नरेन्द्रनाथ से स्वामी विवेकानंद बने इसका विश्लेषण किया। स्वामी जी के द्वारा सन 1893 को शिकागो में हुई विश्व धर्म सभा में उनके द्वारा दिए गए उद्धबोधन का जिक्र करते हुए उपलब्धिता के बारे में बताया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से जसवंत सिंह, सुनील बारी, विनोद गुप्ता, संजय शर्मा, मोहित पांडे , धनेश्वर सिंह , रंजीत उपाध्याय, राजकुमार सिंह, अरविंद सिंह चौहान, मोहित कुमार पांडे, पहाड़ सिंह ,ओंकार सिंह ,अनिल अग्रवाल , कुमार स्मित, सुख सागर गुप्ता, दिनेश शर्मा, किशोर साहू, बंटी सिंह, ओम पोद्दार , राहुल तिवारी, धीरज शर्मा, कमलेश कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमय की मांग के अनुरूप व्यवसायिक शिक्षा भी प्राप्त करेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे
    Next Article फ्लावर शो कमेटी द्वारा आयोजित 5वें घाटशिला फ्लावर शो का समापन

    Related Posts

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    June 22, 2026

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    कॉलेजियम व्यवस्था: न्यायिक मर्यादा और पारदर्शिता का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.