Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रायबरेली : कोहरे की वजह से भीषण हादसा, ढाबे पर पलटा डंपर, 3 की मौत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    रायबरेली : कोहरे की वजह से भीषण हादसा, ढाबे पर पलटा डंपर, 3 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रायबरेली. यूपी के रायबरेली में घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा हुआ. सड़क किनारे ढाबे पर चाय पी रहे लोगों को रौंदते हुए तेज रफ्तार डंपर पलट गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य की डंपर के नीचे दबे होने की आशंका है. हादसे में 6 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

     

     

    मामला गुरबख्शगंज थाना इलाके के बांदा-बहराइच मार्ग का है. यहां खगिया खेड़ा गांव में चाय के ढाबे पर दर्जन भर से ज़्यादा ग्रामीण बुधवार तड़के चाय पी रहे थे. तभी बछरावां की तरफ से आ रहा एक डंपर कोहरे के चलते घुमावदार सड़क पर बने ढाबे को देख न सका और उसे रौंदता हुआ पलट गया. ट्रक की चपेट में आकर तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए है. घायलों को अस्पताल भेजा गया है.

     

     

    हादसे की सूचना पर सीओ महिपाल पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। आशंका जताई जा रही है कि डंपर के नीचे अन्य लोग दबे हो सकते हैं. डंपर के ड्राइवर ने बताया कि घने कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ. कोहरा होने की वजह से वह मोड़ को देख नहीं सका और गाड़ी ढाबे पर चढ़ गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में हादसा, खाई में गिरे JCO समेत 3 जवान शहीद
    Next Article भू-धंसाव की चपेट में जोशीमठ के नए इलाके, आज गिराए जाएंगे होटल और घर, मिलेगा मुआवजा

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.