Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीतीश को शिखंडी बताने पर मांझी ने कहा- सुधाकर सिंह की आत्मा बीजेपी के साथ
    Headlines बिहार राजनीति

    नीतीश को शिखंडी बताने पर मांझी ने कहा- सुधाकर सिंह की आत्मा बीजेपी के साथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आरजेडी विधायक और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के नीतीश कुमार को शिखंडी कहे जाने पर HAM के राष्ट्रीय संरक्षक जीतनराम मांझी ने भी नाराजगी जाहिर की है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा- सीएम नीतीश कुमार पर अभद्र टिप्पणी करके सुधाकर सिंह ने साबित कर दिया है कि भले ही वह आरजेडी में हो लेकिन उनकी आत्मा आज भी अपने पुराने दल बीजेपी में है. ऐसे में आरजेडी की जवाबदेही बनती है कि अविलंब सुधाकर सिंह पर कारवाई करें. मांझी ने कहा सुधाकर सिंह पर कार्रवाई ही गठबंधन धर्म का पालन होगा.

     

     

    सुधाकर सिंह के बयान को लेकर जीतनराम मांझी ने ट्वीट किया- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अभद्र टिप्पणी करके सुधाकर सिंह ने साबित कर दिया है कि भले ही वह RJD में हों पर उनकी आत्मा आज भी अपने पुराने दल BJP के साथ ही है. ऐसे में आरजेडी की यह जवाबदेही बनती है कि अविलंब सुधाकर सिंह पर कारवाई करें यही गठबंधन धर्म का पालन होगा.

     

     

    सुधाकर सिंह के बयान पर आरजेडी की तरफ से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने इसे घोर निंदनीय बताया है. शिवानंद तिवारी ने कहा-ऐसा बयान महागठबंधन की एकता के लिए घातक है. गठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल सबसे बड़ी पार्टी है. गठबंधन को चलाने की सबसे अहम जवाबदेही राष्ट्रीय जनता दल के कंधों पर है. ऐसा लगता है कि सुधाकर सिंह ने जान-बूझकर गठबंधन को तोड़ने के मकसद से इस तरह का बयान दिया है.

    इधर जेडीयू की तरफ से उपेंद्र कुशवाहा ने इस बयान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है-तेजस्वी यादव जी, जरा गौर से देखिए-सुनिए अपने एक माननीय विधायक के बयान को और उन्हें बताईए कि राजनीति में भाषाई मर्यादा की बड़ी अहमियत होती है.

     

     

     

    वे उस शख्सियत को “शिखंडी” कह रहें हैं जिन्होंने बिहार को उस “खौफनाक मंजर” से मुक्ति दिलाने की “मर्दानगी” दिखाई थी, वह भी तब जब उसके खिलाफ कुछ भी बोलने के पहले लोग दाएं-बाएं झांक लेते थे. कुशवाहा ने सीधे शब्दों में भले ही जंगलराज का जिक्र नहीं किया लेकिन उनका इशारा लालू- राबड़ी राज की तरफ ही था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePAK vs NZ, 2nd Test: न्यूजीलैंड पहले दिन 7 विकेट पर 325 रन, कॉनवे का शतक
    Next Article एमपी में बीजेपी नेता ने किया नाबालिग बच्ची के साथ रेप, आक्रोशित लोगों ने फूंक दी आरोपी की कार

    Related Posts

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    May 26, 2026

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.