Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड आईएएस पूजा सिंघल को मिली जमानत
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    झारखंड आईएएस पूजा सिंघल को मिली जमानत

    News DeskBy News DeskJanuary 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड आईएएस पूजा सिंघल को मिली जमानत

    ED द्वारा गिरफ्तार की गई आईएएस पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मेडिकल ग्राउंड पर मिली जमानत

    आईएएस पूजा सिंघल मनी लांड्रिंग मामलों में 11 महीने से ईडी की हिरासत में रहने के बाद जेल से बाहर आयेंगी। उनकी गिरफ्तारी से ही पूरे झारखंड की सियासत में भूचाल आ गया था

    निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को स्वास्थ्य कारणों से सुप्रीम कोर्ट ने एक महीने की अंतरिम जमानत दी है। जमानत के बाद पूजा सिंघल दिल्ली-एनसीआर में ही रहेंगी। उन्हें रांची आने की अनुमति नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट ने बेटी की बीमारी के आधार पर जमानत दी है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और अभय ओठा की पीठ ने यह फैसला सुनाया। बता दें कि पूजा सिंघल की जमानत याचिका 2 जनवरी को सुनवाई होनी थी, लेकिन किसी कारणवश सुनवाई नहीं हो पाई। झारखंड हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद पूजा सिंघल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

    11 मई से ईडी की हिरासत में हैं पूजा सिंघल

    ज्ञात हो कि मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में उनके कई ठिकानों पर छापेमारी करने के साथ सम्पत्तियों को जब्त करते हुए पूजा सिंघल को 11 मई को हिरासत में लिया था। हिरासत में लेने से पहले 6 मई 2022 को रांची, चंडीगढ़, कोलकाता, फरीदाबाद, गुरुग्राम और मुजफ्फरपुर में स्थित 27 विभिन्न परिसरों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया था। अवैध खनन से जुड़ी 36 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी ईडी जब्त कर चुकी है। ईडी के द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद पूजा सिंघल को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है।

    जिस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूजा सिंघल की गिरफ्तारी हुई है। उस पूरे मामले में ईडी में कुल छह लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जय किशोर चौधरी, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर शशि प्रकाश, असिस्टेंट इंजीनियर आरके जैन और चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकैंसर पीड़ित और उनके परिवार के लिए टाटा कैंसर हॉस्पिटल मुंबई में आनंद भोज आरंभ
    Next Article जांच पर जिच जारी , जांच टीम द्वारा सौंपी गई पूरी रिपोर्ट ही काली

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    May 26, 2026

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    May 26, 2026

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.