Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो का जुगसलाई की जनता ने किया नागरिक अभिनंदन, आमजनों व भाजपा कार्यकर्ताओं के संग नेताओं ने की पदयात्रा
    Breaking News Headlines कारोबार जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो का जुगसलाई की जनता ने किया नागरिक अभिनंदन, आमजनों व भाजपा कार्यकर्ताओं के संग नेताओं ने की पदयात्रा

    News DeskBy News DeskJanuary 2, 2023Updated:January 2, 2023No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो का जुगसलाई की जनता ने किया नागरिक अभिनंदन, आमजनों व भाजपा कार्यकर्ताओं के संग नेताओं ने की पदयात्रा

     

    ■ रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जुगसलाई और बागबेड़ा की जनता के संघर्ष का परिणाम: रघुवर दास

    ■ रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सराहनीय योगदान, आज मेरा भी संकल्प हुआ पूरा: विद्युत महतो

     

     

     

    जमशेदपुर। जमशेदपुर सहित कोल्हान के व्यापारिक पहचान के रूप में स्थापित जुगसलाई क्षेत्र की दशकों पुरानी मांग रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण और इसके स्वरूप में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं जमशेदपुर लोकसभा के सांसद विद्युत वरण महतो के सराहनीय प्रयासों को स्मरण करते हुए नागरिक अभिनंदन किया गया। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में दोपहर 3 बजे वीर कुंवर सिंह चौक पर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व नमन कर पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान जुगसलाई क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठन, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो का ढ़ोल-नगाड़े,

     

    फूल-माला व पुष्पवर्षा, पगड़ी व आतिशबाजी के साथ अभिनंदन किया। पदयात्रा वीर कुंवर सिंह चौक से चौक बाजार के रास्ते फाटक चौक पर सभा में तब्दील हो गयी। पदयात्रा के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में स्थानीय महिलाएं माथे पर कलश लेकर चल रही रही थी, वहीं कलाकार पारंपरिक नृत्य के माध्यम से झारखंड की परंपरा को प्रदर्शित कर रहे थे।

     

    नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य होने पर जुगसलाई एवं बागबेड़ा की जनता की बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिस रेलवे ओवरब्रिज के लिए विगत 60 वर्षों से इन्तेजार हुआ वो आज पूरा हुआ। इस ओवरब्रिज निर्माण के लिए जुगसलाई की जनता, बागबेड़ा की जनता और भारतीय जनता पार्टी ने लगातार संघर्ष किया। उन्होंने रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण का श्रेय जुगसलाई एवं बागबेड़ा की जनता के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को समर्पित किया।

     

    कहा कि जनता की समस्या और उनके दर्द को महसूस करते हुए तत्कालीन भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह एवं ब्रह्मदेव नारायण शर्मा के नेतृत्व में इसके लिए बड़ा आंदोलन किया गया था। जिसमें एक भाजपा कार्यकर्ता के रूप में वे खुद भागीदार बने थे। जब जनता के आशीर्वाद से झारखंड की सेवा करने का अवसर मिला तो मैंने भी एक जिम्मेदार सरकार और जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी को समझते हुए जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि झारखंड गठन और इससे पूर्व में जमशेदपुर लोकसभा से

     

    कई सांसद बने लेकिन इस दिशा में कभी कोई पहल नही की गयी। जब केंद्र और राज्य में जनता ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाई तो विकास भी दोगुनी रफ्तार से किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यों में विकास सबसे सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और जनता के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए सांसद विद्युत महतो ने राज्य सरकार के सहयोग से रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की पहल की। उन्होंने कहा कि 6 नवंबर 2018 को करीब 29 करोड़ की लागत वाली जुगसलाई आरओबी का शिलान्यास किया था। जिसमें रेलवे को 11 करोड़, जबकि पथ निर्माण विभाग को 18 करोड़ रुपए खर्च करने की स्वीकृति मिली थी।

     

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वर्तमान हेमंत सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में जिस गति से कार्य होना चाहिए था वो हेमंत सरकार में मंद पड़ गयी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के प्रति जो समर्पण और इक्षाशक्ति होनी चाहिये हेमंत सरकार में उसकी कमी है। उन्होंने कहा कि यह खुशी और बढ़ जाती जब ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पहले हो जाता। 4-5 करोड़ की राशि के लिए 2 साल विलंब किया गया।

    वहीं, सांसद विद्युत महतो ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की धीमी रफ़्तार पर हमेशा से जुगसलाई की जनता और भाजपा कार्यकर्ता सजग रहे। कभी बालू की कमी तो कभी संवेदक के भुगतान रुकने के चलते कार्य बाधित हुआ। कहा कि जुगसलाई ओवरब्रिज जुगसलाई की जनता के साथ साथ मेरा भी स्वप्न था जो आज पूरा हुआ। सांसद विद्युत महतो ने तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु का विशेष आभार जताया। उन्होंने भरे मंच से पूर्व सीएम रघुवर दास के योगदान को सराहनीय बताते हुए कहा कि अगर रघुवर दास मुख्यमंत्री नही होते तो शायद ये कार्य भी कभी पूरा नही होता।

    वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि इस ओवरब्रिज का निर्माण और इसका स्वरूप प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं जमशेदपुर लोकसभा के सांसद विद्युत वरण महतो जी के अथक प्रयासों का प्रतिफल है। तीन पीढ़ियों के सपने को तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयासों से मूर्त रूप मिला है।

    इस दौरान मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन ने किया।

    सांसद विद्युत महतो प्रारम्भ से ही ओवरब्रिज निर्माण के लिए सक्रिय रहे: प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार केंद्रीय मंत्री एवं रेलवे के उच्चाधिकारियों से मिलकर सारी प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए आरओबी की स्वीकृति करवाई। उसके बाद प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सांसद के साथ ब्रिज के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान रेलवे को जमीन के मुवावजे के रूप में 13 करोड़ रुपये स्वीकृत करवाये। जिला पदाधिकारियों को निर्देश देकर आम सहमति से अतिक्रमण हटवाया। ओवरब्रिज की राह में चुना बस्ती एक बड़ी समस्या थी। सांसद जी ने संवाद स्थापित कर बस्ती को शिफ्ट करवाया एवं टाटा स्टील प्रबंधन से बात कर सीएसआर के तहत गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए घर का निर्माण कराया।

     

    विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों ने किया अभिनंदन:
    अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन, लघु उद्योग भारती, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स, जमशेदपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स, स्टेशन रोड गुरुद्वारा कमेटी, गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा कमेटी, जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ, माहेश्वरी मंडल, राजस्थान शिव मंदिर, सिख नवजवान सभा, मारवाड़ी युवा मंच, राणी सती सत्संग समिति, हिन्द एकता मंच, महाकालेश्वर छठ घाट समिति, ट्रांसपोर्ट असोसिएशन, मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई, दामोदर बाबा, न्यू एकता क्लब, साहू समाज, राजस्थान सेवा सदन, मारवाड़ी महिला मंच, होटल असोसिएशन, गणिनाथ सेवा संस्थान, नाई जागृति संघ, टाटानगर गौशाला, कृषि उत्पादन बाजार समिति, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट असोसिएशन, नोनिया चौहान समाज, केवट समाज, विश्व हिंदू परिषद, जमशेदपुर खटीक समाज व अन्य।

    सामरोह के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, चंद्रशेखर मिश्रा, कुलवंत सिंह बंटी, डॉ राजीव, कल्याणी शरण, जटाशंकर पांडेय, मुरलीधर केडिया, संजीव कुमार, जिला पदाधिकारी अनिल मोदी, राकेश सिंह, संजीव सिन्हा, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, मुचिराम बाउरी, अजीत कालिंदी, बिनानंद सिरका, हन्नु जैन, संजय सिंह, बबुई, चंचल, त्रिदेव चट्टराज, प्रशांत पोद्दार, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, बबलू गोप, अजय सिंह, सुनील सिंह मुंडा, नागेंद्र पांडेय, प्रकाश जोशी, विमल जालान, अमर सिंह, अनमोल शर्मा, मनोज पारीक, अजजा जिला कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सूंदर गुप्ता, दीपक निषाद, इंदर जैन, महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य अरविंदर कौर, पूर्व महामंत्री मुन्ना अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष लिप्पु शर्मा, किसान मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी रितेश जैन, कार्यसमिति सदस्य मिट्ठू बर्णवाल, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, गणेश रविदास, महामंत्री पिंटू शर्मा, सुनील शर्मा, मंत्री तरविंदर भाटिया, बलबीर कौर, पिंटू सैनी, कोषाध्यक्ष शिव शर्मा, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश पाठक, बबलू सारस्वत, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश पाठक, सोशल मीडिया प्रभारी विष्णु सोनकर, अभिजीत सरकार, आई टी सेल प्रभारी, मनीष जोशी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष सुनील साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष, बिमल केवलका, महामंत्री, नितिन झा, आलोक वाजपेयी, विनीत साहू, प्रभाकर प्रसाद, अनूप खां, नीरज शुक्ला, रविंदर भाटिया, राजेश रिंगसिया, पिंटू सैनी,कौशल अग्रवाल, सुरेंद्र यादव, राहुल गोयल, इंदर तिवारी, जगदीश लाल, अनिल सेठ,अमर सिंह, विकास महतो, राजा सिंह, रोहित बरनवा, तरुण सरकार, पप्पू शर्मा एवं अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशाह इस महीने 11 राज्यों का करेंगे दौरा 7को पश्चिम सिंहभूम का दौरा प्रशासन जुटी तैयारी में
    Next Article कंझावला कांड पर गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.