Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएफआई को नये नाम से खड़ा करने की तैयारी, केरल में 58 ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी
    Breaking News Headlines

    पीएफआई को नये नाम से खड़ा करने की तैयारी, केरल में 58 ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    तिरुवनंतपुरम. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज गुरुवार की सुबह केरल के एर्नाकुलम में 8 जगहों पर और तिरुवनंतपुरम में 6 जगहों पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के नेताओं और कार्यकर्ताओं से जुड़े 58 ठिकानों पर छापेमारी की. बताया जा रहा है कि आज तड़के 4 बजे राज्य के कई शहरों में एनआईए की टीम पहुंची और चिन्हित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. एनआईए को जानकारी मिली है कि पीएफआई को किसी और नाम से खड़ा करने की कोशिश हो रही है, जिसको लेकर यह कार्रवाई की गई है.

     

    गौरतलब है कि इस साल सितंबर में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश विरोधी गतिविधियों के चलते पीएफआई और उससे संबंधित अन्य शाखाओं को प्रतिबंधित कर दिया था. प्रतिबंधित होने के बाद पीएफआई अन्य अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों के संपर्क में था और फंड जुटाने की कोशिश कर रहा था. आज की कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ है, जो पीएफआई के ओवरग्राउंड वर्कर थे. यानी आधिकारिक तौर पर पीएफआई के सदस्य नहीं थे, लेकिन उसके लिए काम करते थे. सितंबर से अब तक एनआईए की केरल में पीएफआई के खिलाफ यह 5वीं रेड है. एनआईए सूत्रों के अनुसार केरल में ही पीएफआई के सबसे ज्यादा सक्रिय सदस्य हैं, जो पिछली बड़ी कार्रवाईयों के बाद भी अपनी गतिविधियां जारी रखे हुए हैं.

     

    इससे पहले सितंबर में एनआईए ने पीएफआई के 100 से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था. उसके कुछ दिन बाद एनआईए ने 22 सितंबर को देशभर में पीएफआई और उससे जुड़े लोगों के 39 ठिकानों पर छापेमारी कर, 20 लोगों को गिरफ्तार किया था. अधिकारियों के अनुसार आज एर्नाकुलम में 8 जगहों पर, तिरुवनंतपुरम में 6 जगहों पर छापेमारी की गई. इसके अलावा त्रिवेंद्रपुरम और कुछ अन्य शहरों में स्थित ठिकानों पर भी एनआईए की टीमों ने छापेमारी की.

     

     

    पीएफआई पर देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने, देश विरोधी वारदातों के लिए विदेशी फंडिंग प्राप्त करने, आपराधिक साजिश रचने के आरोप हैं, जिसकी जांच एनआईए कर रही है. इससे पहले केरल के मलप्पुरम जिले में एनआईए ने कुछ संदिग्धों के ठिकानों की तलाशी ली थी, जिसमें डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई थी. पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का गठन 2006 में केरल में हुआ था. इसने 2009 में अपना एक राजनीतिक मोर्चा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया बनाया.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस नेता को CRPF का जवाब, कहा- राहुल गांधी ने खुद 111 बार किया सुरक्षा नियमों का उल्लघंन
    Next Article जल-संकट पर भागवत का सीधा संवाद

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.