Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिले अपार जनसमर्थन से बौखलाई भाजपा: राकेश साहू
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिले अपार जनसमर्थन से बौखलाई भाजपा: राकेश साहू

    News DeskBy News DeskDecember 29, 2022Updated:December 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिले अपार जनसमर्थन से बौखलाई भाजपा: राकेश साहू

    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का मना 138वां स्थापना दिवस

    जमशेदपुर। प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138वां स्थापना दिवस पर साकची आम बागान में स्थापित पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र बोस को माल्यार्पण कर मनाया गया। माल्यार्पण के बाद आम लोगों के बीच लड्डू वितरण किया गया। मौके पर प्रदेश महासचिव परविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चरणों में नमन करते हुए हम युवा यह प्रण लेते हैं

     

    कांग्रेस पार्टी को मजबूत एवं सशक्त बनाने के लिए युवाओं को कांग्रेस पार्टी की नीति सिद्धांतों से अवगत करा कर कांग्रेस पार्टी से जोड़ना है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सपनों का भारत बनाना है जिसमें जातिवाद का कोई भेद ना हो और हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी मिलकर करके कांग्रेस को मजबूत करेंगे।

     

    युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। उन्होने कहा कि उन्होंने कहा कि देश में बडे लंबे समय बाद कांग्रेस नेता ने 35 सौ किलोमीटर की पैदल यात्रा की है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिले अपार जनसमर्थन से भाजपा बौखलाई हुई हैं। उन्होंने कहा कि हमें राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचार कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना चाहिए।

     

    इस अवसर पर कई नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से दलित, शोषित तथा गरीबों की आवाज बनकर उनके दुख दर्द दूर करने का काम किया। कांग्रेस अपनी प्रतिभा को निखारने का आम कार्यकर्ता को पूरा मौका देती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सचिव परितोष सिंह, प्रदेश सचिव प्रिंस सिंह, कांग्रेस लीगल सेल के जिलाध्यक्ष निलेश कुमार, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सत्यम सिंह, पूर्व जिला महासचिव पवन तिवारी, पूर्व जिला इंटक अध्यक्ष तनवीर खान, प्रशांत चौधरी, परवेज आलम, शिवनंदन सिंह, शिबू प्रधान, कौशल प्रधान, विनोद सिंह, सनी यादव, गोपाल दुबे, घनश्याम महतो आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधर्म, अर्थ, तप और मोक्ष हैं शिव की सवारी नंदी के चारों पदों का महत्व: वृजनंदन शास्त्री
    Next Article जल संरक्षण पर दुनिया में सबसे ज्यादा खर्च भारत में : शेखावत

    Related Posts

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    June 20, 2026

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    June 20, 2026

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.