Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश में प्रलोभन देकर कराया जा रहा धर्मांतरण, लंदन से हो रही थी फंडिंग
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश में प्रलोभन देकर कराया जा रहा धर्मांतरण, लंदन से हो रही थी फंडिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    फतेहपुर. उत्तर प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है और इसके लिए लंदन से फंडिंग की जा रही है. प्रदेश के फतेहपुर में एक कथित अवैध धर्मांतरण मामले की पुलिस की आठ महीने की जांच में सामने आया है कि धर्मांतरण के लिए आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्रलोभन दिया जाता है. इसके लिए लंदन से पैसों की फंडिंग होती है. पुलिस ने इस मामले में प्रयागराज नैनी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के चांसलर सहित चार को नोटिस जारी किया है और उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है.

     

     

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि धर्मांतरण के खेल में एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है. चर्च में आ रही फंडिंग की जांच की गई है. इनके खातों को खंगालने पर पता चला है कि विदेश की संस्थाएं इन्हें धन मुहैया करा रही थीं. इसी जांच के क्रम में प्रयागराज के नैनी एग्रीकल्चर यूविर्सिटी के चांसलर विनोद बिलाल और वाइस चांसलर आरबी लाल को नोटिस भेजकर 29 दिसंबर को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है. साथ ही पुलिस ने बताया है कि प्रयागराज बाइबिल सेरेमनी बेली अस्पताल के पास रहने वाले बिसप मिस्टर पॉल, एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट (सियाटस) के जेटी आलिवर का भी बयान दर्ज किया जाएगा.

     

     

    पुलिस का दावा है कि इन सभी के खातों में लंदन से रुपये भेजे गए. इसके बाद इन्होंने ये पैसे चर्च की संस्था को उपलब्ध कराए. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अगर ये लोग दोषी पाए जाते हैं तो इनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इनको बयान दर्ज कराने के लिए हर हाल में पुलिस के सामने उपलब्ध रहना होगा.

     

     

    पुलिस के अनुसार चर्च से जुड़ी संस्थाएं एक मिशन के तहत धर्मांतरण का काम कर रही हैं. हालांकि मिशनरी के लोगों ने पुलिस के इस दावे से साफ इनकार कर दिया है. उनका कहना है कि पुलिस अभी तक एक भी ऐसे व्यक्ति को सामने नहीं ला सकी है, जिसका धर्मांतरण किया गया हो. गौरतलब है कि इस पूरे मामले की जांच एटीएस की निगरानी में हो रहा है.

    हरिहरगंज के इवेजिकल चर्च में हिंदू संगठनों ने बीते 15 अप्रैल को सामूहिक धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाया था. साथ ही इस दौरान चर्च के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया था. इसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए 54 लोगों पर केस दर्ज किया है. इस मामले में चर्च के पादरी सहित 15 लोग जेल जा चुके हैं. 36 ने अग्रिम जमानत हासिल कर ली है और तीन फरार हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, एनकाउंटर में मार गिराये तीन आतंकवादी
    Next Article रंगरेटा महासभा द्वारा आयोजित शहीदी दिवस धार्मिक समागम के सफल आयोजन

    Related Posts

    जामताड़ा: एनजीटी के रोक के बावजूद नदी के अवैध बालू के इस्तेमाल से करोड़ों रूपए की लागत से बन रहे सड़क का हो रहा है ढलाई

    June 21, 2026

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा: एनजीटी के रोक के बावजूद नदी के अवैध बालू के इस्तेमाल से करोड़ों रूपए की लागत से बन रहे सड़क का हो रहा है ढलाई

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.