Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब में सीमा पार से तस्करी की कोशिश नाकाम, BSF ने लगातार दूसरा ड्रोन को मार गिराया
    Breaking News Headlines

    पंजाब में सीमा पार से तस्करी की कोशिश नाकाम, BSF ने लगातार दूसरा ड्रोन को मार गिराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    फिरोजपुर. पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक बार फिर से दुश्मन देश ने नापाक हरकत की है. बीएसएफ ने लगातार दूसरे दिन भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तान से आए ड्रोन को मार गिराया है. पाकिस्तान से आए ड्रोन के हिस्से को आज सुबह यानी गुरुवार को बरामद किया गया. यह घटना फिरोजपुर सेक्टर की है. बीएसएफ अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यहां बताना जरूरी है कि इससे पहले कल यानी बुधवार को भारत-पाकिस्तान सीमा पर अमृतसर सेक्टर में पाकिस्तान से आए ड्रोन को मार गिराया गया था, जिसके बाद 4 किलो हेरोइन उस ड्रोन से बरामद की गई थी. बता दें कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने घने कोहरे का फायदा उठाकर तस्करों द्वारा ड्रोन के जरिए सरहद पार से मादक पदार्थ और हथियार यहां भेजने की बढ़ती कोशिशों के बीच पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास निगरानी बढ़ा दी है.

     

     

    बीएसएफ के एक अधिकारी के मुताबिक, क्षेत्र में घने कोहरे के मद्देनजर पिछले कुछ दिनों में हथियारों और हेरोइन भारतीय क्षेत्र में भेजने के लिए सीमापार से ड्रोन की गतिविधियों में काफी वृद्धि हुई है. हमने गश्त और ‘नाका’ बढ़ा दिए हैं और बीएसएफ के जवान तस्करों के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए सतर्क हैं. उन्होंने कहा कि अमृतसर, तरनतारन और फाजिल्का जिलों में विशेष रूप से रात और सुबह के समय ड्रोन की गतिविधि दर्ज की गई है. बीएसएफ ने फाजिल्का के एक खेत से मंगलवार रात करीब दो बजे तकरीबन 25 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की.

     

    दरअसल, यह पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारत में हथियार और ड्रग्स भेजने की नापाक कोशिश की गई है. बल्कि पंजाब में अलग-अलग जगहों से लगातार सीमा पार से ड्रग्स और हथियार की तस्करी की कोशिशें की जा रही हैं. हालांकि, भारतीय सेना की सतर्कता की वजह से उनके नापाक मंसूबों पर लगातार पानी फेरा जा रहा है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबद्रीनाथ, केदारनाथ धाम की सुरक्षा का जिम्मा अब ITBP के हवाले, इसलिए लिया गया यह फैसला
    Next Article दिल्ली: कोरोना के पांच नए मरीज मिले, एक की मौत: सीएम केजरीवाल ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.