Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह की पक्की
    Breaking News Headlines खेल

    अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह की पक्की

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दोहा. अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में क्रोएशिया को 3-0 हराया. इसके साथ ही अर्जेंटीना ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है. अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने मुकाबले का पहला गोल करने के साथ ही एक असिस्ट भी किया. मेसी के युवा साथी खिलाड़ी जूलियन अल्वारेज ने दो गोल दागा. फाइनल में अर्जेंटीना का मुकाबला फ्रांस और मोरक्को के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा. मेसी के पास अब 8 साल बाद खिताब जीतने का मौका है. फीफा वर्ल्ड कप 2014 में उनकी टीम फाइनल में जर्मनी के हाथों 1-0 से हार गई थी.

     

    34वें मिनट में कप्तान लियोनेल मेसी के गोल से अर्जेंटीना ने 1-0 की बढ़त बनाई. मेसी ने यह गोल पेनल्टी पर किया. क्रोएशिया के गोलकीपर लिवाकोविच ने अर्जेंटीना के 22 वर्षीय फारवर्ड खिलाड़ी जूलियन अल्वारेज पर फाउल किया. इसके चलते अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली और मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अपना 5वां गोल दागा. अर्जेंटीना दूसरा गोल 39वें मिनट में जूलियन अल्वारेज ने किया. वह हाफ लाइन से अकेले गेंद लेकर आए और क्रोएशियाई डिफेंडरों को मात देते हुए गोल पोस्ट में गेंद डाल दिया. अल्वारेज भी इस वर्ल्ड कप में 4 गोल दाग चुके हैं.

     

    अर्जेंटीना के लिए 69वें मिनट में जूलियन अल्वारेज ने तीसरा गोल दागा. इस गोल में मेसी मैजिक देखने को मिला. मेसी क्रोएशिया के खिलाड़ियों को छकाते हुए गेंद को लेकर पेनल्टी एरिया ले गए. वहां उन्हें रोकने के लिए क्रोएशिया के 2 डिफेंडर मौजूद थे और मेसी ने गेंद अल्वारेज की तरफ बढ़ा दी. अल्वारेज ने मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए गोल दाग अपनी टीम को 3-0 से बढ़त दिला दी. लुका मोड्रिक की अगुवाई में क्रोएशिया की काफी प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपठान फिल्म का पहना गाना रिलीज, दीपिका के दिखाया हॉट लुक्स
    Next Article CBI की बड़ी कार्रवाई: एसएससी परीक्षा डमी कैंडिडेट मामले में 9 आयकर अधिकारी नागपुर से गिरफ्तार

    Related Posts

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    August 9, 2026

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.