Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पिता की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति को लेकर भाईयों में झगड़ा, छोटे ने बड़े भाई का प्राइवेट पार्ट काटा
    Breaking News Headlines

    पिता की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति को लेकर भाईयों में झगड़ा, छोटे ने बड़े भाई का प्राइवेट पार्ट काटा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के स्टेट बैंक के सामने छोटे भाई ने पहले तो बड़े भाई को पत्थर से हमला कर सिर फोड़ दिया और उस पर भी मन नहीं भरा, तो उसके प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से बेरहमी से काट दिया. मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है. घटना के बाद बड़ा भाई खून से लथपथ तड़पता रहा, वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया. आरोपी सीमांत यादव (26 वर्ष) को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

     

    आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद सक्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस भी घायल की ये हालत देख हैरान रह गई. पुलिस ने तुरंत उसे सक्ती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल कुलदीप यादव (30 वर्ष) की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर अपोलो हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. फिलहाल बिलासपुर अपोलो में कुलदीप का इलाज चल रहा है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

     

    एएसपी गायत्री सिंह ने बताया कि दोनों भाई बाराद्वार रोड के रहने वाले हैं. उनका घर स्टेट बैंक के सामने है, जहां बड़ा भाई कुलदीप यादव, छोटा भाई सीमांत यादव और उनकी मां रहते हैं. दोनों भाइयों की शादी फिलहाल नहीं हुई है. इनके पिता रंजीत यादव की मौत 4 महीने पहले ही हुई है. वे शासकीय स्कूल में हेडमास्टर थे. छोटे भाई सीमांत को नशा करने की आदत है. उसे नशामुक्ति केंद्र भेजने की भी तैयारी घरवाले कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों और घरवालों से पूछताछ में पता चला है कि छोटी-मोटी बात को लेकर दोनों भाइयों में अक्सर झगड़ा होता रहता था.

     

    शुक्रवार को सीमांत यादव ने शराब के नशे में किसी बात पर पहले तो अपनी मां से झगड़ा किया. इसके बाद उसकी मां कंचनपुर गांव चली गई. अगले दिन शनिवार रात करीब 11-12 बजे दोनों भाईयों ने शराब पी. इसके बाद सीमांत अपने बड़े भाई से पिता की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिलने को लेकर लड़ाई करने लगा.

     

    दरअसल दोनों भाईयों ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. हालांकि दोनों फिलहाल बेरोजगार थे. 4 महीने पहले ही पिता की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि पिता को भी शराब पीने की लत थी, जिसके कारण हुई बीमारी से उसकी मौत हो गई थी. रिटायरमेंट से पहले मौत होने के कारण उसके बड़े बेटे कुलदीप यादव को पिता की जगह पर अनुकंपा नियुक्ति मिलने वाली थी.

     

    अनुकंपा नियुक्ति को लेकर ही दोनों भाईयों के बीच लड़ाई हुई. दोनों घर के बाहर स्टेट बैंक के सामने ही खड़े थे. वहां छोटे भाई सीमांत यादव ने सिर पर पत्थर से हमला कर कुलदीप को लहूलुहान कर दिया. फिर जेब में रखे ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है. आरोपी सीमांत यादव को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया है. वारदात के बाद वो बिलासपुर फरार हो गया था. मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार किया और सक्ती लेकर आई है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोटा में 3 कोचिंग स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड, रूम में फंदे पर लटके मिले
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान देने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.