Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात में भाजपा को रिकॉर्ड बढ़त, हिमाचल में कांटे की टक्कर, मैनपुरी में डिंपल यादव को बढ़त
    Breaking News Headlines राजनीति

    गुजरात में भाजपा को रिकॉर्ड बढ़त, हिमाचल में कांटे की टक्कर, मैनपुरी में डिंपल यादव को बढ़त

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. गुजरात के रुझानों में बीजेपी ने रिकॉर्ड बढ़त हासिल कर ली है. पिछली बार के मुकाबले कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत खराब दिख रहा है. चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, गुजरात में बीजेपी 150, कांग्रेस 18 और आम आदमी पार्टी 6 पर आगे चल रही है. जबकि निर्दलीय 3 सीट पर आगे चल रही है. आम आदमा पार्टी के मुताबिक गुजरात उन्हें राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाएगा.

     

    गुजरात
    शुरुआती रुझान में संभावित हार के मद्देनजर गुजरात कांग्रेस दफ्तर में बैठकों का दौर शुरू हो गया है. प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर के साथ गुजरात चुनाव के आब्जर्वर मुकुल वासनिक, बीके हरिप्रसाद और प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा की बैठक हो रही है.

     

    हिमाचल प्रदेश
    हिमाचाल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है. हिमाचल में एक बार फिर कांग्रेस बीजेपी से आगे निकल गई है. चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस 33 और बीजेपी 31 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि अन्य 5 सीट पर आगे हैं. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज सीट से 14,921 वोट से आगे चल रहे हैं. जबकि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 23,713 वोट से अपनी सीट घटलोदिया से आगे चल रहे हैं.

     

    उपचुनाव
    राज्यों में उपचुनावों के लिए मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों में छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, जबकि राजस्थान के सरदारशहर में भी कांग्रेस उम्मीदवार को बढ़त है. जबकि ओडिशा की पद्मपुर सीट पर बीजेडी उम्मीदवार आगे हैं. हालांकि बिहार की कुढ़नी सीट पर बीजेपी आगे हैं. रामपुर में समाजवादी पार्टी आगे हैं और मैनपुरी में डिंपल यादव को बढ़त है तो खतौली में आरएलडी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिमाचल प्रदेश: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने ठोकी सीएम पद की दावेदारी
    Next Article भूपेन्द्र के नेतृत्व पर जनता की मुहर, दूसरी बार बनने जा रहे गुजरात के मुख्यमंत्री

    Related Posts

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.